Hindi NewsBihar NewsAraria NewsRJD Membership Drive Launched in Araria Leaders Aim for One Crore Members by 2028

कई वरीय नेताओं ने ग्रहण की राजद की सदस्यता

अररिया में राष्ट्रीय जनता दल का सदस्यता अभियान शुरू हुआ। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और महासचिव भोला यादव ने कई नेताओं को सदस्यता दिलाई। उनका लक्ष्य 2025-2028 तक एक करोड़ प्राथमिक सदस्यों का बनाना है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाSat, 21 Sep 2024 11:46 PM
share Share
Follow Us on
कई वरीय नेताओं ने ग्रहण की राजद की सदस्यता

अररिया । निज संवाददाता राष्ट्रीय जनता दल के सदस्यता अभियान के शुरुआत के बाद प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह व राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने सत्र 2025-2028 के लिये अररिया जिला के कई वरीय नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।इनमें जोकीहाट विधायक सह पूर्व मंत्री शाहनवाज आलम,पूर्व विधायक अनिल कुमार यादव,प्रदेश उपाध्यक्ष अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ मंडल अविनाश आनन्द, प्रदेश सचिव मेदनी कृष्ण टीपू व व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमित पूर्वे शामिल हैं।प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने अररिया जिला के नेताओं से चर्चा करते हुये कहा कि बिहार में एक करोड़ लोगों को राजद का प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य है।जिला,प्रखंड में सदस्यता अभियान को मजबूती के साथ चलाया जायेगा ताकि प्रत्येक गांव और बूथ से अधिक लोगों को राजद के साथ जोड़ा जा सके।राजद नेता जोकीहाट विधायक ने दल की सदस्यता लेने के बाद कहा कि अररिया के सभी नौ प्रखंड के सभी मतदान केंद्र तक सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। इसमें हर जाति और वर्ग के लोगों को जोड़कर राष्ट्रीय जनता दल को जमीनी रूप से मजबूत करेंगे।खासकर युवाओं और नये मतदाताओं को राजद और लालू प्रसाद व तेजस्वी यादव के विचारों से जोड़ा जायेगा ताकि राष्ट्रीय जनता दल का जनाधार और समर्थन मजबूत हो सके। राजद नेता मंडल अविनाश आनन्द ने बताया कि नेता द्वय से जिला के सभी प्रखंड के पंचायतों में अधिक से अधिक सदस्यता को लेकर कई दिशा निर्देश ,महत्वपूर्ण जानकारी व आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को जिला से पंचायत एवं बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कई मुख्य बिंदुओं पर मार्गदर्शन मिला है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें