नरपतगंज: अपहृत महिला को पुलिस ने दो माह बाद किया बरामद
नरपतगंज थाना पुलिस ने कन्हैली गांव में छापेमारी कर अपहृत महिला को बरामद किया। महिला का अपहरण हो गया था और उसके पति ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर महिला को बरामद किया, जबकि...

नरपतगंज, (ए.सं.) नरपतगंज थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के कन्हैली गांव में छापेमारी अभियान चलाकर अपहृत महिला को बरामद किया। आवश्यक पूछताछ के बाद 164 के बयान को लेकर न्यायालय में प्रस्तुत कराया गया। बताते चलें कि दो महापूर्व कन्हैली वार्ड संख्या 05 निवासी एक महिला का अपहरण कर लिया गया था। अपहरण के बाद महिला के पति के द्वारा नरपतगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया था। प्राथमिकी दर्ज के बाद से गिरफ्तारी को लेकर पुलिस के द्वारा छापेमारी अभियान चला जा रहा था लेकिन अपहृता बरामद नहीं हो पाई लेकिन पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार शाम कन्हैली से बरामद कर लिया, जबकि आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है।
थानाध्यक्ष कुमार विकास से बताया कि अपहृत महिला को बरामद कर 164 के बयान को लेकर न्यायालय में भेजा गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।