Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़अररियाDistrict-Level Training Camp Organized for Workers in Araria

श्रमिकों को दी गयी सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

अररिया जिला मुख्यालय में गुरुवार को श्रमिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ जिसमें श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सभी पंचायतों से आए श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी दर और योजनाओं के...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाThu, 22 Aug 2024 06:45 PM
share Share

अररिया । निज संवाददाता सरकार और श्रम संसाधन विभाग द्वारा श्रमिकों के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित संयुक्त श्रम भवन में एकदिवसीय श्रमिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन श्रम अधीक्षक अमित कुमार, सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा नितेश पाठक व जिला बाल सरक्षण इकाई के शंभु कुमार रजक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यकम मे श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अररिया सदर,अमर ज्योति,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, रानीगंज राजेश कुमार,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, जोकिहाट अमित कुमार कश्यप,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, नरपतगंज ममता कुमारी व प्रवर्तन पदाधिकारी, फारबिसगंज अमर कुमार राय मौजूद थे। प्रशिक्षण सह कार्यशाला जिले के सभी पंचायत से आये श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी दर, बिहार शताब्दी योजना, बिहार प्रवासी दुर्घटना योजना व बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के द्वारा चलाये जा रहे सभी कल्याणकारी योजनाओ के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। योजनाओं से संबंधित हस्तपुस्तको का वितरण किया गया। पदाधिकारियों ने बाल श्रम के विभिन्न पहलुओं की जानकारी श्रमिकों को दी। जिले के सभी नौ प्रखण्डों के सभी पंचायतों से प्रशिक्षण में शामिल श्रमिकों को एक दिन का न्यूनतम मजदूरी 390 रुपये नगद और एक सौ रुपये यात्रा भत्ता दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें