Hindi Newsबिहार न्यूज़अररियाBrown Sugar Smuggler Arrested Near Indo-Nepal Border in Narpatganj

बेला में 516 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, महिला तस्कर गिरफ्तार

नरपतगंज में इंडो-नेपाल सीमा के पास बेला बॉर्डर पर गुरुवार शाम को 516 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला तस्कर सुलेखा देवी और ऑटो चालक राजकुमार यादव को गिरफ्तार किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी और...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाFri, 30 Aug 2024 07:27 PM
share Share

नरपतगंज । (ए.सं.) नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के इंडो-नेपाल सीमा से सटे बेला बार्डर के समीप आनंद चौक पर गुरुवार की देर शाम बेला एसएसबी कैंप प्रभारी सुरेंद्र सिंह व बसमतिया थानाध्यक्ष अमर कुमार ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर गुप्त सूचना पर आटो संख्या बीआर 38पी 5751 पर सवार महिला के पास एक झोली में रखे 516 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार महिला तस्कर बसमतिया थाना क्षेत्र के बेला वार्ड संख्या आठ निवासी सुलेखा देवी पति राजकुमार खतवे तथा आटो चालक घूरना थाना क्षेत्र के महेश पट्टी वार्ड संख्या 10 निवासी राजकुमार यादव पिता काली लाल यादव बताया जाता है। प्राप्त जानकारी अनुसार दोनों तस्कर गुरुवार की देर शाम आटो पर सवार होकर ब्राउन शुगर के साथ सीमा पार करने के फिराक में था। जहां एसएसबी व पुलिस को गुप्त सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बेला एसएसबी कैंप प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। बसमतिया थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों को न्यायिक हिरासत में अरारिया भेजा गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें