Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़अररिया14-Year-Old Boy Found Dead in Bamboo Thicket Murder Suspected in Bhargama

बांस की झाड़ी में मिला 14 वर्षीय किशोर का शव, हत्या की आशंका

भरगामा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर में 14 वर्षीय आशीष आनंद का शव रविवार को बांस की झाड़ी में मिला। गले पर रस्सी के निशान मिलने से हत्या की आशंका है। पुलिस और एफएसएल टीम जांच कर रही है। परिवार में मातम...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाSun, 1 Sep 2024 06:32 PM
share Share

भरगामा, निज संवाददाता भरगामा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर दक्षिण में रविवार की सुबह करीब 11 बजे बांस की झाड़ी में एक 14 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक किशोर की पहचान रघुनाथपुर वार्ड संख्या 10 निवासी टुनटुन मेहता के बेटे आशीष आनंद के हुई। आशीष के गले पर रस्सी के निशान मिलने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि जिस बांस की झाड़ी में शव मिला है उसकी दूरी मृतक के घर से महज 100 गज के आसपास है। इधर आशीष का शव मिलते ही परिवार मे चीख पुकार मच गई। घटना को लेकर मृतक के पिता टुनटुन मेहता ने बताया कि रविवार को काफी देर से आशीष को अपने घर मे नहीं पाकर उसे ढूंढने लगे। अपने घर से पीछे खोजते हुए गए तो बांस की झाडी मे उसे संदेहास्पद अवस्था में जमीन पर गिरा हुआ पाए। नजदीक जाने पर देखा कि वह मृत अवस्था में पड़ा था। वहीं इसके बाद मामले की सूचना भरगामा पुलिस को दी गई। सूचना पाते हीं भरगामा थाना के एसआई सिफैत यादव, रौशन कुमार, चंद्रप्रकाश प्रसाद व सशस्त्र बल के जवान घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए छानबीन में जुट गई है। इधर घटना को लेकर मृतक के घर एफएसएल की टीम भी पहुंचकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर सैंपल संग्रह करने के बाद शव को पोस्टमार्टम में अररिया भेज दिया है। इधर स्थानीय ग्रामीण ने बताया दिन के 11 बजे आशीष आनंद का शव बांस के झाड़ी के पास मिला। इससे परिवार में मातम पसर गया। बताया कि वह नौंवी कक्षा में मौजहा गांव के स्कूल में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था। रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व आशीष अपने घर आया था। जबकि रविवार के दिन संदेहास्पद स्थिति में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से ही मृतक के घरों में कोहराम मचा है। मां अपने बेटे से लिपटकर रोते-रोते बेहोश हो गई। अन्य परिजनों का भी रो रोकर बुरा हाल थाजिसे पडोस की महिलाए व पुरुष सांत्वना देकर ढांढस बंधा रहे थे। वही परिवार के अन्य सदस्यों के भी आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था। इधर घटना को लेकर प्रशिक्षु डीएसपी संतोष कुमार पोद्दार ने बताया कि मृत किशोर के गले पर रस्सी का गहरा निशान पाया गया है। एफएसएल की टीम जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह हत्या है या आत्महत्या।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें