8 साल की बच्ची बोली- अंकल ने मेरे साथ...; लोगों ने जमकर कूटा, 32 साल का आरोपी गिरफ्तार
सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। थानाध्यक्ष देवराज राय ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना मिली है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बिहार के आरा में एक मासूम बच्ची के साथ हैवानियत का खेल खेला गया। घटना आरा नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। गुरुवार की शाम आठ साल की एक मासूम बच्ची से जबरदस्ती रेप किया गया दुष्कर्म का आरोप 32 साल के रिजवान नामक एक युवक पर लगाया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित युवक की जोरदार पिटाई भी की गयी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
मामला सामने आने के बाद लोगों द्वारा आरोपित की धुनाई कर दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बच्ची की मेडिकल जांच और बयान दर्ज करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम बच्ची को अकेले पाकर आरोपित बहला-फुसलाकर बच्ची को पास की गली में ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची रोती हुई अपनी मां के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी।
मामले की जानकारी मिलने पर मोहल्ले के लोग भड़क उठे और आरोपित की पिटाई कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। थानाध्यक्ष देवराज राय ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना मिली है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस मामले में पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि आरोपी पहले उसी घर में किराए के मकान पर रहता था। कुछ दिन पहले उसने मकान छोड़ दिया था। छोड़ने के बाद वह कभी आया नहीं था। गुरुवार को वह कमरे में सोई थी। तभी उनकी बच्ची बाहर निकल गई। इसी बीच उसने रेप की वारदात को घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया। थोड़ी देर बाद रोती हुई बच्ची कमरे में आई और अपनी मां से बताया कि अंकल ने उसके साथ गंदा काम किया है। उसने कहा है आरोपी को कठोर सजा मिलना चाहिए।