Notification Icon
Hindi Newsऑटो न्यूज़toyota URBAN CRUISER HYRYDER CNG waiting period up to 2 months after placing order

खुशखबरी! 26km का माइलेज देने वाली टोयोटा की इस CNG SUV का वेटिंग घटा, सिर्फ इतने दिन में मिल जाएगी कार; फटाफट चेक करें

26km का माइलेज देने वाली टोयोटा की हाइराइडर CNG SUV का वेटिंग पहले से घट गया है। ये SUV अब सिर्फ महीने दो महीने में आपको मिल जाएगी।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तानWed, 18 Sep 2024 08:13 AM
share Share

भारतीय बाजार में टोयोटा कारों की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। हाइब्रिड टेक्नोलॉजी वाले मॉडल हों या फिर CNG मॉडल्स, सबकी बिक्री तेजी से बढ़ रही है। कुछ दिनों पहले लॉन्च हुई टोयोटा हाइराइडर SUV इस समय ताबड़तोड़ बिक्री हासिल कर रही है। सबसे ज्यादा डिमांड इसके CNG मॉडल की है। यही वजह है कि टोयोटा हाइराइडर CNG SUV पर 1-2 महीने तक का वेटिंग चल रहा है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर CNG का वेटिंग

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर CNG के वेटिंग की बात करें तो इस SUV पर बुकिंग के दिन से 1 से 2 महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है।

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर S सीएनजी प्राइस

नई दिल्ली में टोयोटा हाइराइडर S CNG की प्राइस 13.71 लाख से शुरू होती है।

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर S CNG इंजन और ट्रांसमिशन

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर S CNG में मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 1462 cc इंजन दिया गया है। यह 1462cc इंजन 5500rpm पर 86.63bhp की पावर और 4200rpm पर 121.5nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।इस इंजन के साथ टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर S CNG 26.6 km/kg का माइलेज देने में सक्षम है।

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर एस सीएनजी कलर्स

इस वेरिएंट में 11 कलर ऑप्शन एनटाइसिंग सिल्वर, स्पीडी ब्लू, कैफ़े व्हाइट विथ मिडनाइट ब्लैक, गेमिंग ग्रे, स्पोर्टिन रेड विथ मिडनाइट ब्लैक, एनटाइसिंग सिल्वर विथ मिडनाइट ब्लैक, स्पीडी ब्लू विथ मिडनाइट ब्लैक, केव ब्लैक, स्पोर्टिन रेड, मिडनाइट ब्लैक एंड कैफे व्हाइट कलर का ऑप्शन दिया गया है।

अर्बन क्रूजर हाइराइडर एस सीएनजी स्पेसिफिकेशन एंड फीचर्स

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर S CNG के फीचर्स की बात करें तो टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर S CNG 5 सीटर सीएनजी कार है | अर्बन क्रूजर हाइराइडर S CNG के प्रमुख फीचर्स हैं।इसमें मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, पावर एडजस्टेबल एक्सटीरियर रियर व्यू मिरर, टचस्क्रीन, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, इंजन स्टार्ट स्टॉप बटन, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (abs), पावर विंडो रियर, पावर विंडो फ्रंट, व्हील कवर्स जैसे फीचर्स दिये गये हैं।

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें