11 महीने के लंबे वेटिंग पीरियड को भूल, इस कार के पीछे ऐसे पड़े ग्राहक; नवंबर में बना दिया नंबर-1
- टोयोटा की नवंबर 2024 सेल्स ब्रेकअप का डेटा सामने आ गया है। कंपनी भारत में 9 मॉडल बेच रही है। इसमें ज्यादातर SUV और MPV हैं। टोयोटा की MPV का भारतीय बाजार में अलग ही दबदबा है।

टोयोटा की नवंबर 2024 सेल्स ब्रेकअप का डेटा सामने आ गया है। कंपनी भारत में 9 मॉडल बेच रही है। इसमें ज्यादातर SUV और MPV हैं। टोयोटा की MPV का भारतीय बाजार में अलग ही दबदबा है। महंगी और लग्जरी होने के बाद भी इनकी डिमांड इतनी ज्यादा है कि वेटिंग पीरियड 11 महीने से भी ज्यादा ऊपर चला जाता है। इतना ही नहीं, इनोवा हाइक्रॉस हाइब्रिड की लॉन्चिंग के बाद से कंपनी को 2 बार बुकिंग भी बंद करना पड़ चुकी है। पिछले महीने कंपनी के लिए जिस मॉडल की सेल्स सबसे ज्यादा रही उसमें इनोवा हाइक्रॉस सबसे ऊपर रही। ये कार कंपनी के दूसरे मॉडल जैसे हिलक्स, कैमरी और वेलफायर से डिमांड में ऊपर रही।
टोयोटा सेल्स ब्रेकअप नवंबर 2024 | |||
मॉडल | नवंबर 2024 | अक्टूबर 2024 | सितंबर 2024 |
इनोवा हाइक्रॉस | 7,867 | 8,838 | 8,052 |
अर्बन क्रूजर हाइडर | 4,857 | 5,449 | 5,385 |
ग्लैंजा | 3,806 | 4,273 | 3,246 |
टैसर | 3,620 | 3,092 | 2,278 |
फॉर्च्यूनर | 2,865 | 3,684 | 2,473 |
रुमियन | 1,803 | 2,169 | 1,968 |
हिलक्स | 149 | 342 | 186 |
कैमरी | 130 | 176 | 127 |
वेलफायर | 86 | 115 | 87 |
टोटल | 25,183 | 28,138 | 23,802 |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Toyota Glanza
₹ 6.86 - 10 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Camry
₹ 46.17 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Fortuner
₹ 33.43 - 51.44 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
टोयोटा सेल्स ब्रेकअप की बात करें तो नवंबर 2024 में इनोवा हाइक्रॉस की 7,867 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर में इसकी 8,838 यूनिट और सितंबर में इसकी 8,052 यूनिट बिकी थीं।नवंबर 2024 में अर्बन क्रूजर हाइडर की 4,857 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर में इसकी 5,449 यूनिट और सितंबर में इसकी 5,385 यूनिट बिकी थीं। नवंबर 2024 में ग्लैंजा की 3,806 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर में इसकी 4,273 यूनिट और सितंबर में इसकी 3,246 यूनिट बिकी थीं।
नवंबर 2024 में टैसर की 3,620 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर में इसकी 3,092 यूनिट और सितंबर में इसकी 2,278 यूनिट बिकी थीं। नवंबर 2024 में फॉर्च्यूनर की 2,865 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर में इसकी 3,684 यूनिट और सितंबर में इसकी 2,473 यूनिट बिकी थीं। नवंबर 2024 में रुमियन की 1,803 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर में इसकी 2,169 यूनिट और सितंबर में इसकी 1,968 यूनिट बिकी थीं। नवंबर 2024 में हिलक्स की 149 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर में इसकी 342 यूनिट और सितंबर में इसकी 186 यूनिट बिकी थीं।
नवंबर 2024 में कैमरी की 130 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर में इसकी 176 यूनिट और सितंबर में इसकी 127 यूनिट बिकी थीं। नवंबर 2024 में वेलफायर की 86 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर में इसकी 115 यूनिट और सितंबर में इसकी 87 यूनिट बिकी थीं। इस तरह नवंबर 2024 में टोयोटा ने कुल 25,183 यूनिट बेचीं। जबकि अक्टूबर में इसकी 28,138 यूनिट और सितंबर में इसकी 23,802 यूनिट बिकी थीं।
टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस खरीदना हुआ महंगा
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने इनोवा हाइक्रॉस की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी हैं। कंपनी ने पिछले महीने के आखिर में MPV की 1 लाख यूनिट बेचने का सेलिब्रेशन किया था। इसके अलावा, पिछले कुछ महीनों में मॉडल के वेटिंग पीरियड में भी काफी कमी देखी गई। हालांकि, कंपनी के पोर्टफोलियो में इसका वेटिंग पीरियड सबसे ज्यादा है। कंपनी ZX और ZX(O) हाइब्रिड वैरिएंट की बुकिंग हाई डिमांड के चलते अप्रैल 2023 और मई 2024 में बंद भी कर चुकी है। ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, इस मॉडल की बुकिंग के 11 महीने बाद डिलीवरी दी जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।