Hindi Newsऑटो न्यूज़Tata, Hyundai, Mahindra Flex fuel cars debut in india 2025

मार्केट में आ गईं ये 3 कार जो पेट्रोल या डीजल से नहीं, बल्कि इस फ्यूल से दौड़ेंगी; पेट्रोल से बहुत सस्ता

  • देश के अंदर कारों की लिस्ट में अब ऐसे कई मॉडल भी जुड़ चुके हैं, जो E20 पेट्रोल यानी फ्लेक्स फ्यूल को सपोर्ट करते हैं। इनमें से ज्यादातर मॉडल को भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में पेश किया गया था।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानSat, 8 March 2025 05:05 PM
share Share
Follow Us on
मार्केट में आ गईं ये 3 कार जो पेट्रोल या डीजल से नहीं, बल्कि इस फ्यूल से दौड़ेंगी; पेट्रोल से बहुत सस्ता

देश के अंदर कारों की लिस्ट में अब ऐसे कई मॉडल भी जुड़ चुके हैं, जो E20 पेट्रोल यानी फ्लेक्स फ्यूल को सपोर्ट करते हैं। इनमें से ज्यादातर मॉडल को भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में पेश किया गया था। इन सभी कारों में फ्लेक्स फ्यूल को सपोर्ट करने वाला इंजन दिया है। कुछ मॉडल तो 100% इथेनॉल को सपोर्ट करते हैं। इस लिस्ट में हुंडई क्रेटा फ्लेक्स फ्यूल, टाटा पंच फ्लेक्स फ्यूल और महिंद्रा XUV3XO फ्लेक्स शामिल हैं। इनमें से अधिकांश मॉडल कॉन्सेप्ट थे। अब इनकी लॉन्चिंग का इंतजार सभी को है। चलिए इनके बारे में जानते हैं।

1. हुंडई क्रेटा फ्लेक्स फ्यूल
हुंडई क्रेटा अब हुंडई की लाइनअप में एक और SUV से आगे बढ़कर अपने आप में एक प्लेटफॉर्म बन गई है। इसे पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक और अब फ्लेक्स फ्यूल में भी लाया गया है। इसमें 1.0-लीटर तीन-सिलेंडर इंजन का उपयोग किया गया है, जो 118bhp और 172Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस 6-स्पीड AT से जोड़ा गया है। यह एक टॉप-स्पेक मॉडल पर बेस्ड है। E100 यानी 100% मिक्स इथेनॉल फ्यूल पर चलने के लिए तैयार किया गया है।

ये भी पढ़ें:1 घंटे में 10000 से ज्यादा बुकिंग, 13 लाख की इस SUV को खरीदने टूट पड़े लोग

2. टाटा पंच फ्लेक्स फ्यूल
टाटा पंच को ग्राहकों का सबसे ज्यादा प्यार मिला है। इसे पेट्रोल, CNG, इलेक्ट्रिक और अब फ्लेक्स फ्यूल पर भी तैयार कर दिया गया है। इसमें 1.2-लीटर NA पेट्रोल है, लेकिन कोई आउटपुट आंकड़े नहीं दिए गए हैं। लॉन्च होने पर टाटा इस इंजन के साथ AT और MT दोनों ऑप्शन पेश करेगी। पंच, प्राइवेट व्हीकल मैन्युफैक्चर के रूप में अपने 33 सालों में टाटा की सबसे सफल कार है। वास्तव में इसने CY2024 में मारुति सुजुकी वैगनआर की 1.91 लाख यूनिच की तुलना में 2 लाख यूनिट की बिक्री करके उसे पीछे छोड़ दिया।

3. महिंद्रा XUV3XO फ्लेक्स फ्यूल
फ्लेक्स-फ्यूल की इस लिस्ट में महिंद्रा XUV3XO भी शामिल है। इसके पुराने मॉडल XUV300 को पहले फ्लेक्स-फ्यूल के रूप में पेश किया गया था। इसके डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन इसके 1.2-लीटर इंजन को अतिरिक्त लोड के लिए ट्यून और रिवाइज्ड किया गया है। इसका आउटपुट 109bhp/200Nm है। इसे 6-स्पीड MT या 6-स्पीड AMT के साथ लिया जा सकता है। यह इंजन E20 से लेकर E85 तक के मिक्सचर पर चलेगा।

ये भी पढ़ें:वॉक्सवैगन भी लेकर आ गई अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज पर 250Km दौड़ेगी

क्या होता है E20 फ्यूल?
एथिल अल्कोहल या इथेनॉल (C2H5OH) एक जैव ईंधन है जो स्वाभाविक रूप से शुगर को फर्मेंटिंग करके बनाया जाता है। भारत ने जीवाश्म ईंधन की खपत को कम करने के लिए इस बायो फ्यूल को पेट्रोल के साथ मिलाने के लिए इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (EBP) कार्यक्रम शुरू किया है। E20 में 20% इथेनॉल और 80% पेट्रोल मिश्रण को इंगित करता है। E20 में संख्या 20 पेट्रोल मिश्रण में इथेनॉल के अनुपात को दर्शाती है। यानी संख्या जितनी अधिक होगी पेट्रोल में इथेनॉल का अनुपात उतना ही अधिक होगा। आने वाले दिनो में इसका रेशियो 50:50 हो जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।