Notification Icon
Hindi Newsऑटो न्यूज़Tata Curvv EV Real World Range Test With Full Charge

टाटा कर्व EV को फुल चार्ज करके दौड़ाया... तो खुल गई रेंज की पोल; 585Km की जगह सिर्फ इतना ही दौड़ पाई

  • टाटा कर्व EV की रियल वर्ल्ड रेंज के वीडियो सामने आने लगे हैं। जिसमें इसकी रियल रेंज को लेकर डिटेल सामने आ रही है। कंपनी ने दावा किया है कि 45 kWh बैटरी पैक से इसकी रेंज 502 Km और 55 kWh बैटरी पैक से 585Km की रेंज देता है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानFri, 16 Aug 2024 10:56 AM
share Share

टाटा कर्व EV की रियल वर्ल्ड रेंज के वीडियो सामने आने लगे हैं। जिसमें इसकी रियल रेंज को लेकर डिटेल सामने आ रही है। कंपनी ने दावा किया है कि 45 kWh बैटरी पैक से इसकी रेंज 502 Km और 55 kWh बैटरी पैक से 585Km की रेंज देता है। ऐसे में इसके 55 kWh बैटरी पैक मॉडल को फुल चार्ज करके दौड़ाया गया। हालांकि, इसके रिजल्ट ने कंपनी के दावे की पोल खुल दी। gaadiwaadi ने इसका एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें 55 kWh बैटरी पैक से सिर्फ 389Km की रेंज ही मिल पाई।

इस इलेक्ट्रिक SUV को फुल चार्ज करके हाईवे पर दौड़ाया गया। इस दौरान इस कार में 2 लोग बैठे। वहीं, बूट स्पेस में थोड़ा सा सामान भी रखा गया। इस कार को औसतन 85km/h की रफ्तार से दौड़ाया गया। इसमें से 10% बैटरी सिटी में ड्राइव के दौरान खर्च हुई। जबकि, 90% बैटरी हाईवे पर खर्च की गई। पूरी ड्राइविंग के दौरान AC ऑन रहा। जब बैटरी 95% तक खर्च हो गई तब ऑटोमैटिक AC ऑफ हो गया। हालांकि, इसकी रेंज कंपनी के दावे से एकदम अलग रही।

टाटा कर्व EV का एक्सटीरियर

>> टाटा कर्व EV में आकर्षक एक्सटीरियर डिजाइन मिलता है। इसमें अट्रैक्टिव फ्रंट फेशिया दिया है, जो स्लीक LED हेडलैम्प और LED DRLs के साथ आता है। पीछे की तरफ वेलकम और गुडबाय एनिमेशन के साथ कनेक्टेड टेल लैंप भी हैं। इसमें क्लोज्ड ऑफ फ्रंट ग्रिल, स्लोपिंग रूफलाइन, 18-इंच एलॉय व्हील, फ्लश डोर हैंडल और व्हील आर्च पर पियानो ब्लैक एलिमेंट भी हैं। शार्क फिन एंटीना, रूफ माउंटेड स्पॉइलर और सिल्वर स्किड प्लेट के साथ इसकी स्पोर्टी अपील और भी बढ़ जाती है, जबकि यह एयरोडायनामिक रूप से डिजाइन किए गए एलॉय व्हील दिए हैं।

>> टाटा कर्व EV को कुल 5 मोनोटोन शेड्स में पेश किया गया है। इनमें प्रिस्टीन व्हाइट, फ्लेम रेड, एम्पॉवर्ड ऑक्साइड, प्योर ग्रे और वर्चुअल सनराइज शामिल हैं। इनमें से तीन शेड्स नेक्सन EV से लिए गए हैं, जिसमें प्योर ग्रे कर्व EV के लिए यूनिक है। कर्व EV के साथ कोई डुअल-टोन फिनिश नहीं दी गई है। इसे 5 ट्रिम लेवल स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव, एक्म्पलिश्ड और एम्पावर्ड में लॉन्च किया है। इसमें 500 लीटर बूट स्पेस दिया है, जिसे 973 लीट तक बढ़ाया जा सकता है। फ्रंट ट्रंक में 35 लीटर स्पेस मिलते हैं। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 190mm है।

ये भी पढ़े:थार Vs रॉक्स: महिंद्रा के किस मॉडल पर खर्च करें लाखों रुपए, कम्पेरिजन से समझिए

टाटा कर्व EV का इंटीरियर

>> कर्व EV में बेहद शानदार केबिन दिया है। इसमें लेटेस्ट इंफोटेनमेंट और कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। इसमें डुअल टोन डैशबोर्ड, मूड लाइटिंग के साथ वॉयस-असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ, टच और टॉगल क्लाइमेट कंट्रोल पैनल और 4 स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया है। इसमें हरमन द्वारा 12.3 इंच फ्लोटिंग सिनेमैटिक टचस्क्रीन और 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले यूनिट भी है।

>> सीटिंग के मामले में कर्व EV में 6 तरह से एडजस्ट होने वाली ड्राइवर और को-ड्राइवर सीटों के साथ वेंटिलेटेड सीटें हैं। इसमें 2 पोजीशन वाली रियर सीट रिक्लाइनिंग फंक्शन भी है। इसमें ईको, सिटी और स्पोर्ट के ड्राइव मोड दिए हैं। इसके कुछ फर्स्ट इन सेगमेंट फीचर्स में आर्केड.EV ऐप सूट, V2V चार्जिंग और V2L टेक्नोलॉजी, मल्टी-डायल फुल व्यू नेविगेशन और एडवांस्ड व्हीकल अलर्ट सिस्टम (AVAS) शामिल हैं।

टाटा कर्व EV के सेफ्टी फीचर्स

>> टाटा कर्व EV की सेफ्टी लिस्ट भी लंबी है। ये अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा ADAS फीचर्स से लैस है। सुरक्षा के लिए कुल 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक, i-VBAC के साथ ESP, ड्राइवर डोज-ऑफ अलर्ट के साथ एडवांस्ड ESP, हिल एसेंट और डिसेंट कंट्रोल दिए हैं। इसमें एडवांस्ड व्हीकल अलर्ट सिस्टम (AVAS), फ्रंट पार्किंग सेंसर और फ्रंट फॉग लैंप भी मिलेंगे।

>> अपने वर्ग में सबसे अधिक संख्या में ADAS फीर्स प्रदान करने वाली टाटा कर्व EV में एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन कीप असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, ऑटमैटिक आपातकालीन ब्रेकिंग, ट्रैफिक साइन रिकॉग्निशन, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन जैसे फीचर्स दिए हैं।

ये भी पढ़े:डेली के काम इन Electric Cycle से झटपट निपट जाएंगे, 1KM का खर्च महज 50 पैसे

एग्जॉस्ट साउंट सिस्टम मिलेगा
टाटा कर्व EV में सेफ्टी के लिए एग्जॉस्ट साउंट सिस्टम दिया है, जो कार के 20 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने तक पैदल चलने वालों को अलर्ट करता है। यह सुविधा पैदल चलने वालों को आने वाले वाहन के बारे में जागरूक करके लोगों की मदद करती है, जिससे इलेक्ट्रिक कारों के शांत संचालन के कारण होने वाली दुर्घटनाओं का जोखिम कम होता है। कर्व EV को 5 ट्रिम के 7 वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी इंट्रोडक्ट्री कीमत 17.49 लाख से शुरू है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें