Notification Icon
Hindi Newsऑटो न्यूज़2023 Hyundai Stargazer MPV Launch Price Rs 18-45 Lakh

हुंडई ने MPV सेगमेंट में लॉन्च की नई कार; मारुति की अर्टिगा और XL6 समेत किआ कैरेंस से होगा मुकाबला

साउथ ईस्ट एशियन मार्केट में हुंडई का दबदबा बढ़ रहा है। यही वजह है कि कंपनी यहां के बाजार में ना सिर्फ ज्यादा मॉडल बेच रही है, बल्कि इन्हें लगातार अपडेट भी कर रही है। अब वो इस सेगमेंट में आ चुकी है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 31 March 2023 05:15 AM
share Share

साउथ ईस्ट एशियन मार्केट में हुंडई का दबदबा बढ़ रहा है। यही वजह है कि कंपनी यहां के बाजार में ना सिर्फ ज्यादा मॉडल बेच रही है, बल्कि इन्हें लगातार अपडेट भी कर रही है। हालांकि, अब हुंडई ने MPV सेगमेंट में भी एंट्री कर कर ली है। इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी के पास अर्टिगा और XL6 जैसे मॉडल मौडूद हैं। तो किआ के पास कैरेंस मौजूद है। इस सेगमेंट में अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए हुंडई ने 2023 स्टारगेजर (Stargazer) को लॉन्च कर दिया है। फिलहाल इसे थाइलैंड में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 769,000 थाई बात (करीब 18.45 लाख रुपए) है। वहीं, ब्लैक रूफ के साथ स्मार्ट 6-सीटर वैरिएंट की कीमत 909,000 थाई बात (करीब 21.81 लाख रुपए) है। हुंडई ने इस MPV को 6 और 7 सीटर ऑप्शन में लॉन्च किया है।

2023 हुंडई स्टारगेजर को ज्यादा प्रीमियम लुक और डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया है। इसके कुछ डिजाइन एलिमेंट भारतीय बाजार में लॉन्च हो चुकी न्यू वरना से लिए गए हैं। इसके रियर में H आकार की LED लाइट बार मिलती है। इसकी साइड प्रोफाइल काफी हद तक स्टारिया MPV से ली गई है। इसमें टॉप स्पेक स्मार्ट ट्रिम्स में स्टाइलिश अलॉय व्हील और मिड-स्पेक वैरिएंट के साथ थोड़े सादा अलॉय व्हील मिलते हैं।

इस MPV को 1.5-लीटर NA MPi पेट्रोल के सिंगल इंजन ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। यह इंजन भारत में भी मिलने वाले इंजन जैसा ही है। यह 113 बीएचपी का पावर और 144 एनएम का टार्क जनरेट करता है। इसमें IVT (CVT) यूनिट गियरबॉक्स का सिंगल ऑप्शन दिया है। 

स्टारगेजर के फीचर्स की बात करें तो इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, LED हेडलाइट्स, LED टेल लाइट्स, 16-इंच अलॉय, वायरलेस चार्जर, एम्बिएंट लाइटिंग, सेकेंड रो के लिए ट्रे टेबल मिलते हैं। इसमें हुंडई का स्मार्टसेंस ADAS सूट भी दिया है। 

स्टारगेजर MPV की लंबाई 4460mm, चौड़ाई 1780mm और ऊंचाई 1695mm है। इसका व्हीलबेस 2780mm है, जो किआ कैरेंस के समान है। स्टारगेजर की तुलना में कैरेंस की लंबाई और चौड़ाई ज्यादा है। हुंडई जल्द ही दूसरे ASEAN देशों में स्टारगेजर को लॉन्च कर सकती है। थाईलैंड में इसका मुकाबला सुजुकी अर्टिगा, होंडा BR-V, मिस्तुबिशी एक्सपेंडर और टोयोटा विलोज से होगा। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें