Notification Icon
Hindi Newsऑटो न्यूज़Nissan X-Trail launched in India at Rs 49.92 lakh check details

टोयोटा फॉर्च्यूनर की हालत खराब करने आई निसान की X-Trail, ADAS जैसे कई कमाल फीचर्स से लैस; इतनी है कीमत

निसान इंडिया (Nissan Magnite) ने आखिरकार अपनी नई फ्लैगशिप SUV एक्स-ट्रेल (Nissan X-Trail) की कीमतों का खुलासा कर दिया है। यह 3-लाइन वाली SUV 49.92 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।

Sarveshwar Pathak लाइव हिंदुस्तान Thu, 1 Aug 2024 11:34 AM
share Share

निसान इंडिया (Nissan Magnite) ने आखिरकार अपनी नई फ्लैगशिप SUV एक्स-ट्रेल (Nissan X-Trail) की कीमतों का खुलासा कर दिया है। यह 3-लाइन वाली SUV 49.92 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। ये कई शानदार फीचर्स से लैस है। एक्स-ट्रेल का डिजाइन बेहद आकर्षक है। इसका एक्सटीरियर लुक बिल्कुल नया और एडवांस है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

ये भी पढ़े:सिंगल चार्ज में ये ईवी नाप देगी 513km, जल्द लॉन्च होने जा रही ऐसी धांसू ई-कार

इंटीरियर भी है कमाल

इस SUV के अंदर आपको 8 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायर्ड एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 12 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360-डिग्री सराउंड कैमरा, वायरलेस चार्जर और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।

पावरफुल इंजन

निसान एक्स-ट्रेल में 1.5 लीटर का 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन लगा है, जो CVT गियरबॉक्स और पैडल शिफ्टर्स के साथ जुड़ा है। यह इंजन 161bhp की पावर और 300Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ ही माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक से परफॉर्मेंस और फ्यूल की खपत भी बेहतर होती है।

क्या है कमियां?

कीमत थोड़ी ज्यादा

निसान एक्स-ट्रेल को सीधे विदेशों से भारत में लाया जा रहा है। इसलिए इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा है। इस कीमत पर लेदर सीट अपहोल्स्ट्री, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और ADAS सूट जैसे फीचर्स की कमी थोड़ी निराशाजनक है।

किससे होगा मुकाबला?

इस कीमत पर एक्स-ट्रेल का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, एमजी ग्लोस्टर, स्कोडा कोडियाक, हुंडई ट्यूसॉन और जीप मेरिडियन जैसी फुल-साइज SUV से होगा।

क्या आपको यह SUV पसंद आएगी?

यह निर्भर करता है कि आप एक SUV में क्या ढूंढ रहे हैं। अगर आप शानदार डिजाइन, पावरफुल इंजन और अच्छे फीचर्स वाली SUV ढूंढ रहे हैं, तो एक्स-ट्रेल आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है।

ये भी पढ़े:निसान ने दिखाई अपने धाकड़ 7-सीटर कार की झलक, टीजर में देखिए कैसी होगी डिजाइन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें