Hindi Newsऑटो न्यूज़Nissan Magnite exports begin for global markets, check details

विदेश में भी हैं इस SUV के दीवाने, भारत से रवाना हुईं 10,000 से ज्यादा यूनिट; अब शुरू हुआ ग्लोबल सफर

निसान के लिए भारत अब एक्सपोर्ट हब बन रहा है। निसान मैग्नाइट की एंट्री कई देशों में होने जा रही है। जी हां, क्योंकि निसान मैग्नाइट का ग्लोबल सफर शुरू हो गया है। निसान मैग्नाइट की 10,000 से ज्यादा यूनिट्स विदेशों के लिए रवाना हो गई हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 3 Feb 2025 09:19 PM
share Share
Follow Us on
विदेश में भी हैं इस SUV के दीवाने, भारत से रवाना हुईं 10,000 से ज्यादा यूनिट; अब शुरू हुआ ग्लोबल सफर

निसान इंडिया ने अपनी पॉपुलर SUV मैग्नाइट (Magnite) फेसलिफ्ट का ग्लोबल एक्सपोर्ट शुरू कर दिया है। जनवरी के आखिर में चेन्नई पोर्ट से कंपनी ने 2,900 से अधिक लेफ्ट-हैंड ड्राइव (LHD) यूनिट्स को शिप किया। फरवरी 2025 तक निसान 7,100 से ज्यादा यूनिट्स को मिडिल ईस्ट, नॉर्थ अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और एशिया पैसिफिक के विभिन्न बाजारों में एक्सपोर्ट करेगी। कुल मिलाकर कंपनी 10,000 से ज्यादा यूनिट्स को एक्सपोर्ट करने की योजना बना रही है।

ये भी पढ़ें:बड़ा प्लान! ये कंपनी भारत में धड़ाधड़ लॉन्च करने जा रही हाइब्रिड, CNG और ई-कारें

किन देशों में भेजी जा रही है निसान मैग्नाइट?

LHD मॉडल को मुख्य रूप से लैटिन अमेरिका (LATAM) के देशों में भेजा जा रहा है, जिनमें अर्जेंटीना, बोलिविया, ब्राजील, सेंट्रल अमेरिका, चिली, कोलंबिया, मैक्सिको, पेरू और उरुग्वे जैसे बाजार शामिल हैं।

भारत में भी बढ़ी कीमतें

भारत में निसान ने हाल ही में मैग्नाइट की कीमतों में संशोधन किया है। शुरुआती कीमत अब 6.12 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जो पहले 5.99 लाख थी। वैरिएंट के अनुसार कीमत में 22,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।

इंजन और वैरिएंट्स

निसान मैग्नाइट को 6 वैरिएंट्स में पेश किया गया है। इसमें Visia, Visia Plus, Accenta, N-Connecta, Tekna और Tekna Plus है।SUV दो इंजन ऑप्शन के साथ आती है। इसमें 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन (5-स्पीड मैनुअल या AMT गियरबॉक्स) मिलता है। वहीं, इसके अलावा 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (5-स्पीड मैनुअल या CVT गियरबॉक्स) मिलता है।

ये भी पढ़ें:खतरे में टोयोटा का ताज! होंडा-निसान-मित्सुबिशी के विलय से बदलेगा खेल

मैग्नाइट की ग्लोबल सफलता

भारत में बनी निसान मैग्नाइट बजट-फ्रेंडली SUV के रूप में दुनियाभर में अपनी पहचान बना रही है। भारतीय बाजार के साथ-साथ यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तेजी से लोकप्रिय हो रही है। कंपनी की यह रणनीति निसान के लिए इंटरनेशनल मार्केट में एक बड़ी सफलता साबित हो सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें