Hindi Newsऑटो न्यूज़maruti eeco best sellig car in van sagment in february 2025

देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार, इसे चुपके से 11493 लोगों ने खरीद डाला; कीमत 5.44 लाख रुपए

  • मारुति ने फरवरी 2025 सेल्स का डेटा जारी कर दिया है। पिछले महीने 199,400 यूनिट बेचीं। जबकि फरवरी 2024 में ये आंकड़ा 197,471 यूनिट का था। कंपी की इस सेल में देश की सबसे पॉपुलर वैन सेगमेंट की ईको का भी अहम रोल रहा।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानSat, 1 March 2025 01:43 PM
share Share
Follow Us on
देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार, इसे चुपके से 11493 लोगों ने खरीद डाला; कीमत 5.44 लाख रुपए

मारुति ने फरवरी 2025 सेल्स का डेटा जारी कर दिया है। पिछले महीने 199,400 यूनिट बेचीं। जबकि फरवरी 2024 में ये आंकड़ा 197,471 यूनिट का था। कंपी की इस सेल में देश की सबसे पॉपुलर वैन सेगमेंट की ईको का भी अहम रोल रहा। दरअसल, पिछले महीने ईको की 11,493 यूनिट बिकीं। हालांकि, फरवरी 2024 में इसकी 12,147 यूनिट बिकी थीं। जबकि, जनवरी 2025 में ये आंकड़ा 11,250 यूनिट का था। यानी ईयरली बेसिस पर इसे डिग्रोथ, लेकिन मंथली बेसिस पर ग्रोथ मिली है। ईको, मारुति की ऐसी कार है जिसका ज्यादा जिक्र नहीं होता, लेकिन बिक्री के सामले में ये कई कारों पर भारी पड़ती है। ईको एक यूटिलिटी कार है, जिसे 5, 6 और 7 सीटर फॉर्मेट में खरीद सकते हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.44 लाख रुपए है।

मारुति सुजुकी ईको की सेल्स
महीनायूनिट
जुलाई 202411,916
अगस्त 202410,985
सितंबर 202411,908
अक्टूबर 202411,653
नवंबर 202410,589
दिसंबर 202411,676
जनवरी 202511,250
फरवरी 202511,493

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Eeco

Maruti Suzuki Eeco

₹ 5.32 - 6.58 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.99 - 23.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon

Tata Nexon

₹ 8 - 15.6 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Seltos

Kia Seltos

₹ 11.13 - 20.51 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV700

Mahindra XUV700

₹ 13.99 - 25.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:मारुति की इस कार से बुरी तरह रूठे ग्राहक! दिसंबर में सिर्फ 1097 लोगों ने खरीदा

न्यू मारुति ईको के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

मारुति ईको में K सीरीज 1.2-लीटर इंजन मिलता है। पेट्रोल से 80.76 PS का पावर और 104.5 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। जबकि CNG से घटकर 71.65 PS और 95 Nm का अधिकतम टॉर्क हो जाता है। टूर वैरिएंट के लिए कंपनी का दावा है कि गैसोलीन ट्रिम के लिए 20.2 km/l और CNG के लिए 27.05 km/kg है। वहीं, पैसेंजर ट्रिम के लिए पेट्रोल के लिए माइलेज 19.7 km/l और CNG के लिए 26.78 km/kg तक कम हो जाता है।

ये भी पढ़ें:मारुति स्विफ्ट पर 28% नहीं बल्कि 14% GST ही लग रहा, टैक्स के 1.28 लाख बच रहे

ईको में 11 सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, जो सेफ्टी से जुड़े सभी मौजूदा और कुछ आने वाले नियमों को पूरा करती है। इनमें रिवर्स पार्किंग सेंसर, इंजन इमोबिलाइजर, दरवाजों के लिए चाइल्ड लॉक, सीट बेल्ट रिमाइंडर, EBD के साथ ABS, डुअल फ्रंट एयरबैग शामिल हैं। ईको को अब एक नया स्टीयरिंग व्हील और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। दोनों यूनिट कंपनी ने अपनी एस-प्रेसो और सेलेरियो से ली हैं। पुराने स्लाइडिंग AC कंट्रोल को भी नई रोटरी यूनिट से बदल दिया गया है।

इसे 4 वैरिएंट में खरीद सकते हैं। जिसमें 5-सीटर, 7-सीटर, कार्गो, टूर और एम्बुलेंस बॉडी स्टाइल शामिल हैं। ईको के डायमेंशन की बात करें तो ईको की लंबाई 3,675mm, चौड़ाई 1,475mm और ऊंचाई 1,825mm है। एम्बुलेंस वर्जन की ऊंचाई 1,930mm है। इसके 5-सीटर वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमतें 5.44 लाख रुपए से लेकर 7-सीटर वैरिएंट तक 6.70 लाख रुपए तक जाती हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें