Notification Icon
Hindi Newsऑटो न्यूज़mahindras two new electric cars are going to enter the market

खरीदनी है नई इलेक्ट्रिक कार तो बजट रखिए तैयार, मार्केट में होने वाली है महिंद्रा के 2 नई EV की एंट्री; जानिए डिटेल्स

नई इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए यह खबर बड़े काम की है। दरअसल, बीते कुछ सालों से लगातार भारतीय ग्राहकों के बीच इलेक्ट्रिक कारों के डिमांड में तेजी देखी जा रही है।

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तानSun, 21 July 2024 08:33 AM
share Share

निकट भविष्य में नई इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए यह खबर बड़े काम की है। दरअसल, बीते कुछ सालों से लगातार भारतीय ग्राहकों के बीच इलेक्ट्रिक कारों के डिमांड में तेजी देखी जा रही है। इसे देखते हुए कई कंपनियां नई-नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि, इस सेगमेंट में अभी भी टाटा मोटर्स का एकतरफा दबदबा है। बता दें कि भारत में होने वाली कुल इलेक्ट्रिक कार की बिक्री में अकेले 65 पर्सेंट से ज्यादा हिस्सेदारी अकेले टाटा मोटर्स की है। अब आने वाले दिनों में देसी कार निर्माता कंपनी महिंद्रा (Mahindra) 2 नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने जा रही है। आइए जानते हैं महिंद्रा की 2 नई इलेक्ट्रिक कारों के संभावित फीचर्स और ड्राइविंग रेंज के बारे में विस्तार से।

ये भी पढ़े:अब 33km से भी ज्यादा का माइलेज देगी ₹4 लाख वाली ये कार, ये है मारुति का प्लान

Mahindra 3XO EV

देसी कार निर्माता कंपनी महिंद्रा ने हाल में ही अपनी पॉपुलर एसयूवी XUV 300 का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया जिसका नया नाम XUV 3X0 रखा गया है। बता दें कि लॉन्च होने के साथ ही महिंद्रा XUV 3X0 को ताबड़तोड़ बुकिंग मिल रही है। अब कंपनी आने वाले दिनों में महिंद्रा XUV 3X0 का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने जा रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स दावा कर रहे हैं कि महिंद्रा XUV 300 EV का प्रोडक्शन कंपनी नवंबर महीने में शुरू करेगी। न्यूज वेबसाइट gaadiwaadi में छपी खबर के अनुसार, महिंद्रा XUV 3XO में 35kWh की बैटरी दी जा सकती है। हालांकि, अभी तक इसके रेंज का खुलासा नहीं हुआ है। महिंद्रा XUV 3X0 EV की अनुमानित कीमत 14 लाख रुपएये से लेकर 17 लाख रुपये तक जा सकती है।

ये भी पढ़े:ADAS से लैस होगी मारुति की पहली इलेक्ट्रिक SUV, जानिए डिटेल्स

Mahindra XUV.e8

दिग्गज कार निर्माता कंपनी महिंद्रा अपनी पॉपुलर एसयूवी XUV 700 का ऑल इलेक्ट्रिक वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी की इस ऑल इलेक्ट्रिक एसयूवी का नाम महिंद्रा XUV.e8 रखा गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स दावा कर रहे हैं कि महिंद्रा xuv.e8 को कंपनी चालू कैलेंडर ईयर के दिसंबर महीने तक लॉन्च कर सकती है। महिंद्रा की अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी में 60kWh और 80kWh का बैट्री पैक दिया जाएगा। महिंद्रा की यह इलेक्ट्रिक एसयूवी सिंगल चार्ज पर अपने ग्राहकों को 450 किलोमीटर के आसपास की रेंज ऑफर कर सकती है। दूसरी ओर इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के इंटीरियर में तीन 12.3-इंच का स्क्रीन, रैक्टेंगुलर एसी वेंट्स और टच सेंसेटिव HVAC कंट्रोल्स जैसे फीचर्स मिलेंगे।

(प्रतीकात्मक फोटो- Mahindra 3XO EV)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें