mahindra xuv 700 facelift spotted testing in india for the first time पहली बार भारत में टेस्टिंग के दौरान दिखी नई महिंद्रा XUV 700, जानिए कितनी बदलेगी एसयूवी, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़mahindra xuv 700 facelift spotted testing in india for the first time

पहली बार भारत में टेस्टिंग के दौरान दिखी नई महिंद्रा XUV 700, जानिए कितनी बदलेगी एसयूवी

भारतीय ग्राहकों के बीच पॉपुलर एसयूवी महिंद्रा XUV 700 को पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। अपडेटेड मॉडल अगले साल भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है।

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तानTue, 17 June 2025 04:57 PM
share Share
Follow Us on
पहली बार भारत में टेस्टिंग के दौरान दिखी नई महिंद्रा XUV 700, जानिए कितनी बदलेगी एसयूवी

भारतीय ग्राहकों के बीच पॉपुलर एसयूवी महिंद्रा XUV 700 को पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अपडेटेड मॉडल अगले साल भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। बता दें कि XUV.e8 कॉन्सेप्ट पर बेस्ड XEV 7e को पहले ही सड़कों पर कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। न्यूज वेबसाइट gaadiwaadi में छपी एक खबर के अनुसार, इसे XUV 700 का इलेक्ट्रिक वैरिएंट माना जा रहा है। आइए जानते हैं नई XUV 700 की संभावित डिजाइन और फीचर्स के बारे में विस्तार से।

ये भी पढ़ें:XUV 3XO को ANCAP में 5-स्टार नहीं! फिर भी महिंद्रा दे रही सेफ्टी की गारंटी

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra XUV700

Mahindra XUV700

₹ 13.99 - 25.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Hector

MG Hector

₹ 14 - 23.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio-N

Mahindra Scorpio-N

₹ 13.99 - 24.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Carens Clavis

Kia Carens Clavis

₹ 11.5 - 21.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.99 - 23.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Harrier

Tata Harrier

₹ 15 - 26.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

कुछ ऐसी हो सकती है डिजाइन

टेस्टिंग के दौरान लिए गए स्पाई इमेज से पता चला है कि अपडेटेड XUV700 अभी शुरुआती टेस्टिंग स्टेज में है। हालांकि, हेडलाइट हाउसिंग अपडेटेड दिखाई देती है। जबकि एक नया बम्पर भी फ्रंट-एंड ओवरहाल का हिस्सा होगा। प्रोफाइल के नीचे, मौजूदा वर्जन से फ्लश फिटिंग डोर हैंडल बरकरार हैं। वहीं, पीछे की तरफ डिजाइन में बदलाव कम हैं। नई एसयूवी में नया रियर बम्पर भी मिल सकता है।

ये भी पढ़ें:टोयोटा की इस हाइब्रिड SUV पर आई बंपर छूट, अभी लेने पर सीधे ₹70,000 तक बचेंगे

पावरट्रेन में नहीं होगा बदलाव

दूसरी ओर ग्रिल सेक्शन काफी हद तक XUV 3XO जैसा ही दिखता है। दूसरी ओर अगर पावरट्रेन की बात करें तो इसमें बदलाव की संभावना नहीं है। अपडेटेड एसयूवी में मौजूदा 2.0L पेट्रोल और 2.2L डीजल पावरट्रेन जारी रह सकते हैं। एसयूवी के इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।