टोयोटा की इस हाइब्रिड SUV पर आई बंपर छूट, अभी लेने पर सीधे ₹70,000 तक बचेंगे; फटाक से लपक लें ये मौका
टाटा नेक्सन (Nexon) को टक्कर देने वाली SUV टोयोटा हायराइडर पर अभी तगड़ा ऑफर चल रहा है। इस महीने टोयोटा इस SUV पर 70,000 रुपये तक की छूट दे रही है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

अगर आप एक दमदार, स्टाइलिश और माइलेज से भरपूर SUV खरीदने का सोच रहे हैं, तो टोयोटा अर्बन क्रूजर हायराइडर (Toyota Urban Cruiser Hyryder) के जून 2025 ऑफर्स आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकते हैं। इस महीने टोयोटा अर्बन क्रूजर हायराइडर पर 70,000 रुपये तक की छूट मिल रही है, जिसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और एक्स्ट्रा बेनिफिट्स शामिल हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
जून 2025 में टोयोटा हायराइडर पर मिलने वाले ऑफर
जून 2025 में टोयोटा हायराइडर पर मिल रहे जबरदस्त ऑफर
वैरिएंट | कैश डिस्काउंट | एक्सचेंज बोनस | अन्य लाभ | कुल बचत |
---|---|---|---|---|
पेट्रोल | ₹15,000 | ₹50,000 | एक्सटेंडेड वारंटी + एक्सेसरीज | ₹65,000 तक |
हाइब्रिड | ₹20,000 | ₹50,000 | एक्सटेंडेड वारंटी + एक्सेसरीज | ₹70,000 तक |
CNG | ₹15,000 | - | कुछ एक्सेसरीज संभव | ₹15,000 तक |
नोट: यह सभी ऑफर 30 जून 2025 तक या स्टॉक रहने तक ही वैलिड हैं।
कौन-सा वैरिएंट आपके लिए बेस्ट?
बजट में दमदार SUV चाहिए, तो हायराइडर का पेट्रोल (Hyryder Petrol) वैरिएंट चुनें। इसके एक्सचेंज में अच्छे फायदे हैं। माइलेज का बाप और टेक्नोलॉजी से भरपूर SUV चाहिए, तो हाइब्रिड (Hybrid) वैरिएंट आपके लिए बेस्ट है। अगर आप फ्यूल सेविंग करना चाहते हैं, तो आप ये वैरिएंट ले सकते हैं।
कुछ और बेनिफिट्स
कॉर्पोरेट डिस्काउंट (Corporate Discount): कुछ कंपनियों के कर्मचारियों को अलग से छूट मिल सकती है।
लॉयल्टी बोनस (Loyalty Bonus): पहले से टोयोटा (Toyota) ग्राहक हैं, तो और छूट मिल सकती है।
टोयोटा हायराइडर की प्राइस लिस्ट (एक्स-शोरूम दिल्ली)
वैरिएंट | कीमत (₹ लाख) से शुरू |
---|---|
पेट्रोल | 11.14 लाख |
हाइब्रिड | 16.66 लाख |
CNG | 13.23 लाख |
टोयोटा अर्बन क्रूजर हायराइडर (Toyota Urban Cruiser Hyryder) इस समय न केवल एक फीचर-पैक्ड SUV है, बल्कि जून के जबरदस्त डिस्काउंट्स के चलते एक समझदारी भरा निवेश भी बन गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।