Notification Icon
Hindi Newsऑटो न्यूज़mahindra xuv 700 ax5 and ax3 variants become cheaper by up to rs 70000

एक झटके में ₹70000 सस्ती हो गई महिंद्रा की ये SUV, अब खरीदने टूटेंगे ग्राहक! जानिए वेरिएंट वाइज छूट

भारतीय ग्राहकों के बीच एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा XUV 700 जबरदस्त पॉपुलर है। अगर बीते महीने यानी जुलाई, 2024 में हुई बिक्री की बात करें तो इस दौरान XUV 700 को कुल 7,769 ग्राहक मिले थे।

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तानSun, 18 Aug 2024 04:49 AM
share Share

भारतीय ग्राहकों के बीच एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा XUV 700 जबरदस्त पॉपुलर है। अगर बीते महीने यानी जुलाई, 2024 में हुई बिक्री की बात करें तो इस दौरान महिंद्रा XUV 700 को कुल 7,769 ग्राहक मिले थे। बता दें कि पिछले महीने महिंद्रा XUV 700 कंपनी की बिक्री लिस्ट में स्कॉर्पियो और XUV 3X0 के बाद तीसरे नंबर पर रही थी। अगर आप भी अगले कुछ दिनों में महिंद्रा XUV 700 खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, न्यूज वेबसाइट rushlane में छपी एक खबर के अनुसार, कंपनी अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए इमीडिएट इफेक्ट के साथ अगस्त, 2024 में XUV 700 के AX5 और AX3 वेरिएंट पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। बता दें कि इन दोनों वेरिएंट को खरीदने पर इस महीने आपको अधिकतम 70,000 रुपये तक की बचत हो सकती है। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं महिंद्रा XUV 700 के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

ये भी पढ़े:₹6.16 लाख की इस सस्ती कार से भी रूठे ग्राहक, बीते महीने मिले सिर्फ 90 खरीददार

दमदार इंजन से लैस है XUV 700

अगर पावरट्रेन की बात करें तो महिंद्रा XUV 700 में ग्राहकों को 2 इंजन का ऑप्शन मिलता है। पहला 2.0-लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन जो 200bhp की अधिकतम पावर और 380Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा, कार में 2.2-लीटर का डीजल इंजन भी दिया गया है जो 185bhp की अधिकतम पावर और 450Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकती है। दोनों ही इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। इसके अलावा, XUV 700 के टॉप वेरिएंट AX7 और AX7 L में ऑल-व्हील ड्राइवट्रेन का भी ऑप्शन दिया गया है। भारतीय ग्राहकों के लिए मौजूदा समय में महिंद्रा XUV 700 6 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

ये भी पढ़े:मार्केट में एंट्री की तैयारी कर रही 3 नई किआ EV, जानिए पूरी डिटेल्स

एसयूवी में है 7-एयरबैग

दूसरी ओर महिंद्रा XUV 700 के केबिन में ग्राहकों को 10.2-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 10-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल–जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटीलेटेड फ्रंट सीट और बिल्ट इन एलेक्सा कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, एसयूवी में सेफ्टी के लिए 7-एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ADAS टेक्नोलॉजी के अलावा टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और 360-डिग्री कैमरा भी मौजूद है। बता दें कि मार्केट में महिंद्रा XUV 700 का मुकाबला हुंडई अल्काजार, एमजी हेक्टर प्लस और टाटा सफारी से होता है। भारतीय मार्केट में महिंद्रा XUV 700 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 26.04 लाख रुपये तक जाती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें