Notification Icon
Hindi Newsऑटो न्यूज़Ertiga, Innova drive MPV sales up 21 percent in April to July 2024

7-सीटर की रेस में बहुत आगे निकल गई ये सस्ती कार... ये इनोवा, कैरेंस, ट्राइबर या मराजो नहीं; कीमत 8.69 लाख

  • देश के अंदर MPV कारों की डिमांड में इजाफा हो रहा है। लोग अब 6-सीटर, 7-सीटर और 8-सीटर कारों को पसंद कर रहे हैं। इन कारों में भरपूर स्पेस मिलता है। साथ ही, कम पैसेंजर होने पर इनमें ज्यादा सामान रखा जा सकता है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानThu, 29 Aug 2024 09:11 AM
share Share

देश के अंदर MPV कारों की डिमांड में इजाफा हो रहा है। लोग अब 6-सीटर, 7-सीटर और 8-सीटर कारों को पसंद कर रहे हैं। इन कारों में भरपूर स्पेस मिलता है। साथ ही, कम पैसेंजर होने पर इनमें ज्यादा सामान रखा जा सकता है। इस सेगमेंट में कई कंपनियों के मॉडल मौजूद हैं। हालांकि, इसमें दबदबा मारुति अर्टिगा का देखने को मिलता है। अप्रैल से जुलाई (4 महीने) के दौरान इन कारों की सेल्स रिपोर्ट को देखा जाए, तो इसमें अर्टिगा नंबर-1 पोजीशन पर नजर आती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.69 लाख रुपए है। वहीं, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और हाइक्रॉस दूसरी पोजीशन पर बनी है। इस लिस्ट में महिंद्रा मराजो सबसे नीचे बनी हुई है।

टॉप सेलिंग MPVs अप्रैल से जुलाई 2024
मॉडल20242023चेंज %
मारुति अर्टिगा59,04038,83497%
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा/हाइक्रॉस34,97529,90932%
किआ कैरेंस21,47726,523-19%
मारुति XL612,99613,410-3%
रेनो ट्राइबर7,0448,253-15%
टोयोटा रुमियन6,606-नया मॉडल
मारुति इनविक्टो765960-20%
टोयोटा वेलफायर322151113%
महिंद्रा मराजो62193-68%
टोटल1,43,2871,18,23321%

टॉप सेलिंग MPV की बात करें तो मारुति अर्टिगा की अप्रैल से जुलाई 2024 तक 59,040 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल से जुलाई 2023 तक ये आंकड़ा 38,834 यूनिट का था। यानी इसे 97% की ईयरली ग्रोथ मिली। टोयोटा इनोवा क्रिस्टा/हाइक्रॉस की अप्रैल से जुलाई 2024 तक 34,975 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल से जुलाई 2023 तक ये आंकड़ा 29,909 यूनिट का था। यानी इसे 32% की ईयरली ग्रोथ मिली। किआ कैरेंस की अप्रैल से जुलाई 2024 तक 21,477 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल से जुलाई 2023 तक ये आंकड़ा 26,523 यूनिट का था। यानी इसे 19% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

ये भी पढ़े:नाम बड़े दर्शन छोटे! महिंद्रा की इन SUV को सिर्फ 1-1 ग्राहक मिला, जान लीजिए नाम

मारुति XL6 की अप्रैल से जुलाई 2024 तक 12,996 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल से जुलाई 2023 तक ये आंकड़ा 13,410 यूनिट का था। यानी इसे 3% की ईयरली डिग्रोथ मिली। रेनो ट्राइबर की अप्रैल से जुलाई 2024 तक 7,044 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल से जुलाई 2023 तक ये आंकड़ा 8,253 यूनिट का था। यानी इसे 15% की ईयरली डिग्रोथ मिली। टोयोटा रुमियन की अप्रैल से जुलाई 2024 तक 6,606 यूनिट बिकीं। मारुति इनविक्टो की अप्रैल से जुलाई 2024 तक 765 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल से जुलाई 2023 तक ये आंकड़ा 960 यूनिट का था। यानी इसे 20% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

ये भी पढ़े:इस कंपनी की एक कार को मिली टॉप-10 में जगह, तो दूसरी का नहीं खुला खाता

टोयोटा वेलफायर की अप्रैल से जुलाई 2024 तक 322 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल से जुलाई 2023 तक ये आंकड़ा 151 यूनिट का था। यानी इसे 113% की ईयरली ग्रोथ मिली। महिंद्रा मराजो की अप्रैल से जुलाई 2024 तक 62 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल से जुलाई 2023 तक ये आंकड़ा 193 यूनिट का था। यानी इसे 68% की ईयरली डिग्रोथ मिली। इस तरह अप्रैल से जुलाई 2024 तक इन 9 मॉडल की कुल 1,43,287 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल से जुलाई 2023 तक ये आंकड़ा 1,18,233 यूनिट का था। यानी इसे 21% की ईयरली ग्रोथ मिली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें