Hindi Newsऑटो न्यूज़Electric Mahindra 3XO coming soon check all details here

टाटा नेक्सन EV की भी धक-धक शुरू, मार्केट में तहलका मचाने आ रहा महिंद्रा 3XO का ईवी अवतार

महिंद्रा 3XO का इलेक्ट्रिक अवतार बहुत जल्द मार्केट में लॉन्च होने वाला है। ये ई-कार टाटा नेक्सन ईवी को टक्कर देने की तैयारी कर रही है। आइए इसकी डिटेल जानते हैं।

टाटा नेक्सन EV की भी धक-धक शुरू, मार्केट में तहलका मचाने आ रहा महिंद्रा 3XO का ईवी अवतार
Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तानMon, 12 Aug 2024 10:24 AM
हमें फॉलो करें

भारत में इलेक्ट्रिक कारों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। इस दौड़ में शामिल होने के लिए कार निर्माता कंपनियां लगातार नए-नए मॉडल पेश कर रही हैं। इसी कड़ी में महिंद्रा अपनी पॉपुलर SUV 3XO का इलेक्ट्रिक वर्जन भी जल्द लॉन्च करने वाली है। मार्केट में इलेक्ट्रिक महिंद्रा 3XO लॉन्च हुई तो इसकी सीधी टक्कर टाटा नेक्सन ईवी से होगी। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

सामने आई हुंडई क्रेटा ईवी की पहली फुल फोटो, लॉन्चिंग के बाद कौन लेगा नेक्सन ईवी?

2023 टाटा नेक्सन ईवी फेसलिफ्ट का कौन सा वैरिएंट है पैसा वसूल?

कंपनी ने अभी तक इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन हाल ही में इस कार के टेस्टिंग मॉडल की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों से पता चलता है कि महिंद्रा अपनी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी पर तेजी से काम कर रही है।

महिंद्रा के पास पहले से ही XUV400 इलेक्ट्रिक कार मौजूद है, लेकिन वो पुरानी XUV300 पर आधारित है। आज के समय में जब बाजार में कई नए और बेहतर इलेक्ट्रिक एसयूवी आ चुकी हैं, XUV400 थोड़ी पुरानी पड़ती जा रही है। इसलिए, महिंद्रा ने फैसला किया है कि वो 3XO को ही इलेक्ट्रिक बनाएगी, ताकि इसमें लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और फीचर्स दिए जा सकें।

जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनसे पता चलता है कि इलेक्ट्रिक 3XO में आम 3XO से थोड़ा अलग लुक दिया जाएगा। कार के आगे और पीछे के बंपर में बदलाव देखने को मिलेंगे। साथ ही कार के पहियों को एरोडायनमिक डिजाइन दिया जाएगा, जिससे कार की रेंज बढ़ाने में मदद मिलेगी। कार के इंटीरियर में भी कुछ बदलाव किए जाएंगे, ताकि इसे इलेक्ट्रिक कार जैसा लुक दिया जा सके।

फिलहाल, कार में किस तरह का इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी लगेगी। इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। लेकिन, उम्मीद है कि इसमें XUV400 जितनी ही बैटरी क्षमता दी जाएगी।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि महिंद्रा इलेक्ट्रिक 3XO की कीमत को टाटा नेक्सन ईवी से कम रखने की कोशिश करेगी। अगर ऐसा हुआ तो ये कार भारतीय बाजार में काफी पॉपुलर हो सकती है। हालांकि, अभी तक ये सारी बातें अनुमानित हैं। आधिकारिक जानकारी के लिए हमें कुछ और इंतजार करना होगा। लेकिन, एक बात तो पक्की है कि महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का इंतजार कई लोग कर रहे होंगे।

मार्केट का गेम बदलने आ रही किया की नई इलेक्ट्रिक कार, इस दिन होगी लॉन्च

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें