Hindi Newsऑटो न्यूज़BMW 3 Series LWB launched at Rs. 62.60 lakh in India, Check its performance, features and colours details

सेकेंडों में 100kmph रफ्तार, दमदार परफॉर्मेंस और लग्जरी फीचर्स; बजट वालों के लिए आई BMW की ये नई नवेली कार

BMW 3 Series LWB भारत में लॉन्च हो गई है। ये कार दमदार परफॉर्मेंस के साथ कई लग्जरी फीचर्स से लैस है। इसकी कीमत 62.60 लाख रुपये है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 28 Feb 2025 04:00 PM
share Share
Follow Us on
सेकेंडों में 100kmph रफ्तार, दमदार परफॉर्मेंस और लग्जरी फीचर्स; बजट वालों के लिए आई BMW की ये नई नवेली कार

BMW इंडिया ने अपनी नई BMW 3 सीरीज व्हीलबेस (LWB) को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह लग्जरी सेडान अब 62.60 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगी। इसे स्थानीय रूप से BMW प्लांट चेन्नई में बनाया गया है। फिलहाल, यह कार BMW 330Li M Sport पेट्रोल वैरिएंट में आएगी, जबकि डीजल वैरिएंट बाद में लॉन्च किया जाएगा। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

ये भी पढ़ें:2025 की 'प्रीमियम कार ऑफ द ईयर' बनी ये कार, BMW और किआ को पीछे धकेल बन गई नंबर-1

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
BMW 3 Series Gran Limousine

BMW 3 Series Gran Limousine

₹ 60.6 - 65 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW 5 Series

BMW 5 Series

₹ 72.9 लाख से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Audi A6

Audi A6

₹ 64.41 - 70.79 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Superb

Skoda Superb

₹ 54 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volvo S90

Volvo S90

₹ 68.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mercedes-Benz C-Class

Mercedes-Benz C-Class

₹ 55 - 61 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

BMW 3 सीरीज LWB: शानदार डिजाइन और डायमेंशन

नई BMW 3 सीरीज LWB पहले से ज्यादा आकर्षक और स्टाइलिश है। इसका BMW किडनी ग्रिल नया लुक देता है, जबकि ट्विन-सर्कुलर LED हेडलाइट्स में एडॉप्टिव LED प्रोजेक्टर लैम्प्स दिए गए हैं, जो रात में बेहतर विजिबिलिटी प्रदान करते हैं। इसके डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 4,819mm और व्हीलबेस 2,961 mm (सेगमेंट में सबसे ज्यादा) की है।

कलर ऑप्शन

इसके कलर ऑप्शन की बात करें तो इसमें मिनरल व्हाइट, स्काईस्क्रेपर ग्रे, M कार्बन ब्लैक और आर्कटिक रेस ब्लू जैसे कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसके अलावा एलुमिनियम सैटिनेटेड ट्रिम्स और हाई-ग्लॉस ब्लैक रियर डिफ्यूजर इसे और ज्यादा प्रीमियम लुक देते हैं।

इंटीरियर और लग्जरी फीचर्स

इसमें BMW का कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है, जो शानदार टचस्क्रीन एक्सपीरियंस देता है। इसमें M लेदर फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जो इसे और ज्यादा स्पोर्टी लुक देता है। इसमें इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल कम्फर्ट सीट्स भी मिलती है, जो एक्सटेंडेबल थाई सपोर्ट के साथ आती है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है, जो केबिन को और ज्यादा एलिगेंट बनाता है। इसके अलावा 6 एंबियंट लाइटिंग ऑप्शन मिलते हैं, जिससे आप अपने मूड के अनुसार सेट कर सकते हैं। इसमें 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और एक्टिव कार्बन फिल्टर मिलता है।

स्मार्ट टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स

BMW 3 सीरीज LWB में हाई-टेक टेक्नोलॉजी मिलती है। इसमें BMW iDrive ऑपरेटिंग सिस्टम 8.5 टच, जेस्चर और वॉयस कमांड से ऑपरेट होने वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसके अलावा BMW डिजिटल की प्लस सिस्टम मिलता है। इसका मतलब है कि आपका स्मार्टफोन ही आपकी कार की चाबी बनेगी। इसमें मिलने वाला पार्क असिस्टेंट प्लस और सर्वाउंड व्यू कैमरा मिलता है, जिससे आप My BMW App पर कार का 3D व्यू देख सकते हैं। BMW इंटेलिजेंट पर्सनल असिस्टेंट मिलता है, जो आपकी ड्राइविंग हैबिट्स को देखकर सुझाव देता है।

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें 6 एयरबैग, डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (DSC), कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल (CBC), ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (ऑटो होल्ड फीचर के साथ) जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

दमदार इंजन और परफॉर्मेंस

इसके इंजन स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर BMW TwinPower टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 258hp की पावर और 400 Nm (1,550 – 4,400 rpm) का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक स्पोर्ट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। ये कार 0 से 100 किमी/घंटा स्पीड की मात्र 6.2 सेकेंड में पकड़ सकती है।

ड्राइविंग मोड्स

इसमें मिलने वाले ड्राइविंग मोड्स की बात करें तो इसमें फ्यूल एफिशिएंसी के लिए ECO PRO मोड, स्मूद राइड के लिए Comfort मोड, स्पीड लवर्स के लिए Sport मोड और तेज एक्सीलरेशन के लिए परफेक्ट लॉन्च कंट्रोल जैसे ड्राइविंग मोड्स मिलते हैं।

ये भी पढ़ें:BMW की सिंगल चार्ज में 500Km से ज्यादा दौड़ने वाली कार लॉन्च, इतनी रखी कीमत

BMW 3 Series LWB: सर्विस और वारंटी पैकेज

BMW ने इसे और किफायती बनाने के लिए Service Inclusive और Service Inclusive Plus पैकेज लॉन्च किए हैं। ये पैकेज Condition-Based Service (CBS) और अन्य मेंटेनेंस खर्चों को कवर करते हैं। इसके साथ 3 साल/40,000 किमी. की वारंटी मिलती है, जिसे 10 साल/2,00,000 किमी. तक बढ़ाया जा सकता है। एक्सटेंडेड वारंटी भी उपलब्ध, जो 10 साल तक कवर की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें