इस कंपनी की टू-व्हीलर खरीदने टूटे ग्राहक, बीते महीने मिले करीब 300000 खरीददार; एक्सपोर्ट भी 23% उछला
भारतीय मार्केट में बजाज की टू-व्हीलर का हमेशा दबदबा रहा है। बीते महीने यानी फरवरी, 2025 में बजाज ने डॉमेस्टिक और एक्सपोर्ट को मिलाकर करीब 3,00,000 यूनिट टू-व्हीलर की बिक्री कर डाली।

भारतीय मार्केट में बजाज की टू-व्हीलर का हमेशा से दबदबा रहा है। एक बार फिर बीते महीने यानी फरवरी, 2025 में बजाज ऑटो ने डॉमेस्टिक मार्केट के साथ एक्सपोर्ट को मिलाकर करीब 3,00,000 यूनिट टू-व्हीलर की बिक्री कर डाली। इस दौरान बजाज की टोटल टू-व्हीलर बिक्री में करीब 2 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। बता दें कि बीते महीने बजाज के टू-व्हीलर को कुल 2,99,418 खरीददार मिले। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी फरवरी, 2024 में यह आंकड़ा 2,94,684 यूनिट था। आइए जानते हैं बीते महीने हुए बजाज ऑटो के टू-व्हीलर बिक्री के बारे में विस्तार से।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Bajaj CT110
₹ 70,176

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Bajaj Platina 110
₹ 71,354

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Bajaj Platina 100
₹ 68,685

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Bajaj Pulsar 125
₹ 83,846 - 91,610

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Bajaj Dominar 250
₹ 1.85 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
डॉमेस्टिक मार्केट में 14% घट गई बिक्री
अगर डॉमेस्टिक मार्केट की बात करें तो बीते महीने बजाज के टू-व्हीलर को कुल 1,46,138 नए खरीददार मिले। हालांकि, इस दौरान डॉमेस्टिक मार्केट में बजाज के टू-व्हीलर की बिक्री में सालाना आधार पर 14 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी फरवरी, 2024 में यह आंकड़ा 1,70,527 यूनिट था।
एक्सपोर्ट में आई 23% की तेजी
दूसरी ओर एक्सपोर्ट के मामले में बजाज ऑटो ने कमाल कर दिया। बता दें कि बीते महीने बजाज ने कुल 1,53,280 यूनिट टू-व्हीलर का निर्यात किया। इस दौरान बजाज का एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 23 पर्सेंट बढ़ गया। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी फरवरी, 2024 में यही आंकड़ा 1,24,157 यूनिट था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।