Hindi Newsऑटो न्यूज़hero motocorp two-wheelers got more than 300000 customers in february 2025

गिरावट के बावजूद भी इस कंपनी की टू-व्हीलर को मिले 300000 से ज्यादा ग्राहक, एक्सपोर्ट में भी 32% की तेजी

भारतीय ग्राहकों के बीच हीरो की टू-व्हीलर को खूब पसंद किया जाता है। एक बार फिर बीते महीने यानी फरवरी, 2025 में हीरो की टू-व्हीलर को डॉमेस्टिक मार्केट में 3 लाख से ज्यादा नए खरीददार मिले।

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तानMon, 3 March 2025 09:43 AM
share Share
Follow Us on
गिरावट के बावजूद भी इस कंपनी की टू-व्हीलर को मिले 300000 से ज्यादा ग्राहक, एक्सपोर्ट में भी 32% की तेजी

भारतीय ग्राहकों के बीच हीरो की टू-व्हीलर को खूब पसंद किया जाता है। एक बार फिर बीते महीने यानी फरवरी, 2025 में हीरो की टू-व्हीलर को डॉमेस्टिक मार्केट में 3 लाख से ज्यादा नए खरीददार मिले। बता दें कि बीते महीने हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने कुल 3,57,296 यूनिट टू-व्हीलर की बिक्री की। हालांकि, इस दौरान हीरो की बिक्री में सालाना आधार पर 19.76 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी फरवरी, 2024 में यही आंकड़ा 4,45,257 यूनिट था। आइए जानते हैं हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री के बारे में विस्तार से।

ये भी पढ़ें:ओला, एथर और चेतक के लिए खतरा! डीलरशिप पर पहुंचने लगी होंडा की धाकड़ ई-एक्टिवा

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hero Electric Photon

Hero Electric Photon

₹ 1.11 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Lectro F6i

Hero Lectro F6i

₹ 57,999

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Lectro H3

Hero Lectro H3

₹ 24,499

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Lectro C5X

Hero Lectro C5X

₹ 38,999

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Electric Flash

Hero Electric Flash

₹ 59,640

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Electric Atria

Hero Electric Atria

₹ 77,690

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

करीब 20% घटी मोटरसाइकिल की बिक्री

बता दें कि बीते महीने हीरो की मोटरसाइकिल को कुल 3,52,312 नए ग्राहक मिले। हालांकि, इस दौरान सालाना आधार पर हीरो मोटरसाइकिल की बिक्री में 19.37 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी फरवरी, 2024 में हीरो की मोटरसाइकिल को कुल 4,36,929 लोगों ने खरीदा था। दूसरी ओर हीरो की स्कूटर बिक्री में बीते महीने तेजी दिखाई दी। हीरो मोटोकॉर्प ने इस दौरान 13.58 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 35,756 यूनिट स्कूटर की बिक्री की।

ये भी पढ़ें:विदेशियों के दिमाग में घुसी इस कंपनी की बाइक्स, लेकिन भारत में बिक्री हुई धड़ाम

32% बढ़ गया एक्सपोर्ट

दूसरी ओर हीरो मोटोकॉर्प ने एक्सपोर्ट में कमाल कर दिया। बता दें कि बीते महीने हीरो मोटोकॉर्प ने 32.69 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 30,722 यूनिट टू-व्हीलर का एक्सपोर्ट किया। जबकि ठीक 1 साल पहले यही आंकड़ा 23,153 यूनिट था। अगर डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट को मिलाकर बात करें तो हीरो ने बीते महीने कुल 3,88,068 यूनिट टू-व्हीलर की बिक्री की। हालांकि, इस दौरान कुल बिक्री में सालाना आधार पर 17.15 पर्सेंट की गिरावट देखी गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें