Notification Icon
Hindi Newsऑटो न्यूज़2025 BYD Seagull EV Debuts Price Reduced To Rs 8 Lakh

बस 8 लाख रुपए में लॉन्च हुई नई इलेक्ट्रिक कार, फुल चार्ज पर 405Km दौड़ेगी; 10-इंच की स्क्रीन भी मिलेगी

  • इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर बनाने वाली चीनी कंपनी BYD ने 2025 सीगल (Seagull) को लॉन्च किया है। खास बात ये है कि जब कंपनी ने इस पहली बार लॉन्च किया था तब इसकी कीमत CNY 78,000 (करीब 9 लाख रुपए) से शुरू थी।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानFri, 2 Aug 2024 11:12 AM
share Share

इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर बनाने वाली चीनी कंपनी BYD ने 2025 सीगल (Seagull) को लॉन्च किया है। खास बात ये है कि जब कंपनी ने इस पहली बार लॉन्च किया था तब इसकी कीमत CNY 78,000 (करीब 9 लाख रुपए) से शुरू थी। कंपनी ने अब इसमें एक छोटा बैटरी पैक ऑप्शन भी दिया है। 30.08 kWh बैटरी के साथ बेस विटैलिटी एडिशन की कीमत CNY 69,800 (करीब 8 लाख रुपए) से शुरू होती है। टॉप-स्पेक फ्लाइंग एडिशन में 38.88 kWh बैटरी वैरिएंट की कीमत CNY 85,800 (करीब 10 लाख रुपए) है। यानी इसकी कीमत करीब 1 लाख रुपए तक कम हो गई है।

2025 BYD सीगल इलेक्ट्रिक कार का डायमेंशन पहले की ही तरह है। इसकी लंबाई में 3780 मिमी, चौड़ाई में 1715 मिमी, ऊंचाई में 1540 मिमी है। इसका व्हीलबेस 2500 मिमी है। ​​इसके डिजाइन की बात करें तो सामने की तरफ इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसलिए, सामने का हिस्सा पहले जैसा ही नजर आता है। पीछे की तरफ बिल्ड योर ड्रीम्स लेटरिंग को BYD लेटरिंग से बदल दिया गया है।

ये भी पढ़े:बिना शोर किए इस 7 सीटर कार को 10000 से ज्यादा लोगों ने खरीदा, कीमत ₹5.27 लाख

बेस विटैलिटी एडिशन में व्हील कवर के साथ 15-इंच के स्टील व्हील दिए गए हैं। जबकि फ्रीडम एडिशन और फ्लाइंग एडिशन 16-इंच के एल्युमीनियम एलॉय व्हील्स मिलते हैं। इसमें 4 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन मिल रहे हैं, जिसमें आर्कटिक ब्लू, वार्म सन व्हाइट, पोलर नाइट ब्लैक और पीच पिंक शामिल है। इंटीरियर कलर ऑप्शन में डीप ओशन ब्लू और ड्यून पिंक शामिल है।

ये भी पढ़े:इस CNG कार के अंदर सामान रखने में नहीं करें कंजूसी, कंपनी ने 2 सिलेंडर लगा दिए

इसके फीचर की बात करें तो मोबाइल वायरलेस चार्जर, हीटेड फ्रंट सीट्स और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट्स से लैस हैं। इसमें 7-इंच की इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन और 10.1-इंच की रोटेटेबल इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी है। इसका 30.08 kWh बैटरी पैक सिंगल चार्ज पर करीब 305Km की रेंज और 38.8 kWh बैटरी पैक सिंगल चार्ज पर 405Km की रेंज देता है। ये 4.9 सेकंड में 0-50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें