Hindi Newsधर्म न्यूज़When is Sheetla saptami 2025 date and Time in India know importance and puja muhurat

Sheetla Saptami 2025: शीतला सप्तमी कब है? जानें डेट, महत्व व पूजन का शुभ मुहूर्त

Sheetla saptami 2025 Muhurat: हिंदू धर्म में शीतला सप्तमी व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन देवी शीतला की विधिवत पूजा की जाती है। जानें इस साल कब है शीतला सप्तमी-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानTue, 18 March 2025 09:31 AM
share Share
Follow Us on
Sheetla Saptami 2025: शीतला सप्तमी कब है? जानें डेट, महत्व व पूजन का शुभ मुहूर्त

When is Sheetla saptami 2025: शीतला सप्तमी का त्योहार माता शीतला को समर्पित है। यह होली के बाद चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। यानी होली के बाद सातवें दिन शीतला सप्तमी मनाई जाती है। यह पर्व गुजरात, राजस्थान, यूपी व एमपी में लोकप्रिय है। शीतला सप्तमी के दिन माता शीतला को बासी भोजन का भोग लगाया जाता है और उनकी विधिवत पूजा की जाती है। कुछ जगहों पर शीतला अष्टमी पर मां शीतला को बासी भोजन का भोग लगाकर बसौड़ा मनाते है। जानें मार्च में शीतला सप्तमी कब है, महत्व व पूजन मुहूर्त-

शीतला सप्तमी कब है: हिंदू पंचांग के अनुसार, सप्तमी तिथि 21 मार्च को सुबह 02 बजकर 45 मिनट पर प्रारंभ होगी और 22 मार्च 2025 को सुबह 04 बजकर 23 मिनट पर सप्तमी तिथि समाप्त होगी। उदया तिथि में शीतला सप्तमी व्रत 21 मार्च 2025, शुक्रवार को रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें:शीतला अष्टमी व्रत कब रखा जाएगा? जानें पंडित जी से व्रत का फल व विधि

शीतला सप्तमी का महत्व- मान्यता है कि इस दिन माता शीतला की विधिवत पूजा करने से वे अपने भक्तों की चेचक, खसरा आदि कई रोगों से रक्षा करती हैं।

शीतला सप्तमी पूजन मुहूर्त- शीतला सप्तमी पर पूजन का शुभ मुहू्र्त 21 मार्च 2025, शुक्रवार को सुबह 06 बजकर 24 मिनट से शाम 06 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। पूजन की कुल अवधि 12 घंटे 09 मिनट की रहेगी।

ये भी पढ़ें:शनि अमावस्या पर शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए क्या करें और क्या नहीं?

शीतला सप्तमी पूजन के शुभ चौघड़िया मुहूर्त-

चर - सामान्य: 06:24 ए एम से 07:55 ए एम

लाभ - उन्नति: 07:55 ए एम से 09:26 ए एम

अमृत - सर्वोत्तम: 09:26 ए एम से 10:57 ए एम

शुभ - उत्तम: 12:28 पी एम से 02:00 पी एम

शीतला अष्टमी कब है: शीतला सप्तमी के ठीक अगले दिन शीतला अष्टमी मनाई जाती है। इस साल शीतला अष्टमी 22 मार्च 2025, शनिवार को है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें