Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़When is Ashadh Gupt Navratri 2024 starting in India July know ghat sthapana muhurat

Ashadha Gupt Navratri 2024: 5 या 6 जुलाई कब से शुरू हो रहे आषाढ़ गुप्त नवरात्रि? ये है घटस्थापना का सबसे शुभ समय

  • Ashadha Gupt Navratri 2024: मां दुर्गा को समर्पित पर्व आषाढ़ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ होने जा रहे हैं। जानें कब से शुरू हो रहे आषाढ़ नवरात्रि व घटस्थापना का क्या रहेगा शुभ मुहूर्त-

Saumya Tiwari नई दिल्ली, एजेंसी/लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 2 July 2024 08:44 AM
share Share

Ashadha Gupt Navratri 2024 Date in India: मां भगवती को भक्तों को नवरात्रि का बेसब्री से इंतजार रहता है। साल में चार नवरात्रि आते हैं दो प्रत्यक्ष व दो गुप्त। प्रत्यक्ष नवरात्रि चैत्र व शारदीय होते हैं। माघ व आषाढ़ मास में आने वाले नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहते हैं। इस समय आषाढ़ मास चल रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दौरान तंत्र विद्या का विशेष महत्व है। इस नवरात्रि में मां त्रिपुर भैरवी, मां धूमावती, मां बगलामुखी, मां काली, मां तारा देवी, मां त्रिपुर सुंदरी, मां भुवनेश्वरी, मां छिन्नमस्ता, मां मातंगी और कमला देवी की पूजा करते हैं। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना करना अति शुभ माना जाता है। जानें कब है आषाढ़ गुप्त नवरात्रि व घटस्थापना का शुभ मुहूर्त-

कब से शुरू हो रहे आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2024: 6 जुलाई 2024 को आषाढ़ मास की प्रतिपदा के साथ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है, जिनका समापन 15 जुलाई 2024 को होगा।

गुप्त नवरात्रि 2024 शुभ मुहूर्त: आषाढ़ प्रतिपदा तिथि 06 जुलाई को सुबह 04 बजकर 26 मिनट से शुरू होगी, जो कि 07 जुलाई को सुबह 04 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगी।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त: गुप्त नवरात्रि में घटस्थापना का मुहूर्त 06 जुलाई को सुबह 05 बजकर 28 मिनट से सुबह 10 बजकर 06 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा घटस्थापना का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 57 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। घटस्थापना की अवधि 56 मिनट है।

मां दुर्गा की पूजन विधि: गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की आधी रात को पूजा की जाती हैं। सबसे पहले मां दुर्गा की प्रतिमा या मूर्ति स्थापित कर लाल रंग का सिंदूर और चुनरी अर्पित करें। इसके बाद मां दुर्गा के चरणों में पूजा सामग्री को अर्पित करें। अब मां दुर्गा को लाल पुष्प चढ़ाएं। सरसों के तेल से दीपक जलाकर 'ॐ दुं दुर्गायै नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए।

ये भी पढ़े:15 नवंबर तक इन राशि वालों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव
ये भी पढ़े:बुध जा रहे सूर्य के घर, इन 3 राशियों की किस्मत में लगेंगे चार चांद
अगला लेखऐप पर पढ़ें