Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Mercury transit in leo luck of these 3 zodiac signs will improve Budh gochar rashifal

बुध जा रहे ग्रहों के राजा सूर्य के घर, इन 3 राशियों को मिलेंगे पॉजिटिव रिजल्ट

  • Budh Rashi Parivartan 2024: बुध इस महीने सूर्य के घर में प्रवेश करने वाले हैं। बुध के गोचर से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी, लेकिन 3 राशियों के लिए यह अवधि बहुत ही मंगलकारी रहने वाली है। जानें इन राशियों के बारे में-

Saumya Tiwari नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 2 July 2024 11:40 PM
share Share

Budh Rashi Parivartan 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार का दर्जा दिया गया है। बुध ग्रह वाणी, व्यापार, शेयर मार्केट व अर्थव्यवस्था आदि के कारक माने गए हैं। बुध 19 जुलाई को रात 08 बजकर 48 मिनट पर सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। सूर्य के सिंह के घर में जाने से बुध बलवान होंगे। ज्योतिष में बुध व सूर्य के बीच मित्रता का भाव है। बुध गोचर से कुछ राशि के जातकों के जीवन में बड़े बदलाव हो सकते हैं। जानें इन राशियों के बारे में-

1. कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए बुध गोचर बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। बुध गोचर के प्रभाव से आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। आप अपनी बुद्धिमत्ता से कार्यों में सफलता पाएंगे। धन का संचय करने में सफल रहेंगे। व्यापारियों को भी मुनाफा होगा। वैवाहिक जीवन में पहले से सुधार होगा। आपके जीवन में आर्थिक स्थिरता आएगी।

2. धनु राशि- बुध गोचर धनु राशि वालों के जीवन में अहम बदलाव ला सकता है। इस समय आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। रुके हुए धन की वापसी संभव है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। यात्रा के योग बनेंगे। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है।

3. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए बुध राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस अवधि में आपके साहस व आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाई-बहन के सहयोग से किसी कार्य में सफलता हासिल हो सकती है। रिश्तों में सुधार होगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़े:गुरु का नक्षत्र परिवर्तन: 20 अगस्त तक इन 5 राशि वालों की डूबती नैय्या लगेगी पार
ये भी पढ़े:ये हैं साल 2025 की 5 भाग्यशाली राशियां, जो चाहेंगे वो हासिल करेंगे
अगला लेखऐप पर पढ़ें