Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Weekly Panchang 20 to 26 September 2024 Mercury transit and Venus enters Swati Nakshatra to Jivitputrika Vrat

Weekly Panchang 20-26 सितंबर: इस सप्ताह बुध गोचर, शुक्र नक्षत्र परिवर्तन और जीवित्पुत्रिका व्रत

  • Weekly Panchang: 20-26 सितंबर के बीच ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा। सबसे पहले 21 सितंबर को बुध का नक्षत्र परिवर्तन होगा और फिर शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इस सप्ताह तृतीया से दशमी श्राद्ध तिथियां पड़ेंगी। जितिया व्रत भी रखा जाएगा। जानें इस सप्ताह का पंचांग-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानThu, 19 Sep 2024 04:14 PM
share Share

Weekly Panchang 20-26 September in hindi: इस सप्ताह बुध का राशि परिवर्तन और नक्षत्र गोचर दोनों है। शुक्र भी स्वाति नक्षत्र में परिवर्तन करेंगे। 20-26 सितंबर के बीच विघ्नराजा संकष्टी चतुर्थी व्रत भी रखा जाएगा। इसके अलावा कई श्राद्ध तिथियां भी पड़ेंगी। सप्ताह के आखिरी में जितिया या जीवित्पुत्रिका व्रत रखा जाएगा। पढ़ें इस सप्ताह का पंचांग-

इस सप्ताह के शुभ मुहूर्त-

विवाह मुहूर्त: इस सप्ताह कोई शुभ विवाह मुहूर्त नहीं है।

गृह प्रवेश मुहूर्त: इस सप्ताह कोई शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त  नहीं है।

संपत्ति खरीद मुहूर्त: संपत्ति खरीदने का शुभ मुहूर्त 26 सितंबर को सुबह 06 बजकर 12 मिनट से रात 11 बजकर 34 मिनट तक रहेगा।

वाहन खरीदारी मुहूर्त- इस सप्ताह कोई वाहन खरीदारी मुहूर्त नहीं है।

ग्रहों का परिवर्तन-

21 सितंबर (शनिवार) को दोपहर 02:17 बजे बुध और गुरु 90 डिग्री वर्ग में रहेंगे।

21 सितंबर (शनिवार) को दोपहर 03:11 बजे बुध उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेगा।

22 सितंबर (रविवार) को शाम 07:14 बजे गुरु मृगशीर्ष पद पर गोचर करेगा।

23 सितंबर (सोमवार) को सुबह 10:15 बजे बुध कन्या राशि में गोचर करेगा।

24 सितंबर (मंगलवार) को सुबह 01:20 बजे शुक्र स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेगा।

25 सितंबर (बुधवार) को शाम 04:49 बजे शुक्र और सूर्य सेमी-सेक्स्टाइल रहेंगे।

इस वीक के व्रत-त्योहार:

20 सितंबर, शुक्रवार: तृतीया श्राद्ध

21 सितंबर, शनिवार: चतुर्थी श्राद्ध

21 सितंबर, शनिवार: महा भरणी

21 सितंबर, शनिवार: विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी। विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी भगवान गणेश को समर्पित है। मान्यता है कि इस व्रत रखने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

22 सितंबर, रविवार: पंचमी श्राद्ध

23 सितंबर, सोमवार: षष्ठी श्राद्ध

23 सितंबर, सोमवार: सप्तमी श्राद्ध

24 सितंबर, मंगलवार: अष्टमी श्राद्ध

24 सितंबर, मंगलवार: महालक्ष्मी व्रत समाप्त। महालक्ष्मी व्रत का समापन आश्विन कृष्ण अष्टमी तिथि को होता है। यह 16 दिवसीय व्रत धन और समृद्धि की देवी देवी महालक्ष्मी को समर्पित है।

25 सितंबर, बुधवार: नवमी श्राद्ध

25 सितंबर, बुधवार: जीवित्पुत्रिका व्रत। जीवित्पुत्रिका या जितिया व्रत माताओं द्वारा अपने बच्चों की सलामती और लंबी उम्र के लिए किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण व्रत है। यह कठिन व्रतों में से एक माना गया है।

26 सितंबर, गुरुवार: दशमी श्राद्ध

इस सप्ताह के राहुकाल- वैदिक ज्योतिष के अनुसार राहु एक अशुभ ग्रह है। कहा जाता है कि राहुकाल के दौरान किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य से बचना चाहिए। इस दौरान शुभ ग्रहों की शांति के लिए पूजा, हवन या यज्ञ करने से राहु अपनी अशुभ प्रकृति के कारण इसमें बाधा डालता है। कोई भी शुभ काम शुरू करने से पहले राहु काल का विचार करना जरूरी है। जानें इस सप्ताह के राहुकाल का समय-

20 सितंबर: सुबह 10:43 बजे से दोपहर 12:14 बजे तक

21 सितंबर: सुबह 09:11 बजे से सुबह 10:43 बजे तक

22 सितंबर: शाम 04:46 बजे से शाम 06:17 बजे तक

23 सितंबर: सुबह 07:41 बजे से सुबह 09:12 बजे तक

24 सितंबर: दोपहर 03:14 बजे से शाम 04:44 बजे तक

25 सितंबर: दोपहर 12:12 बजे से दोपहर 01:43 बजे तक

26 सितंबर: दोपहर 01:42 बजे से दोपहर 03:12 बजे तक

साभार -नीरज धनखेर

(वैदिक ज्योतिषी, संस्थापक - एस्ट्रो जिंदगी)

ईमेल: info@astrozindagi.in, neeraj@astrozindagi.in

यूआरएल: www.astrozindagi.in

संपर्क: नोएडा: +919910094779

अगला लेखऐप पर पढ़ें