Weekly Horoscope, साप्ताहिक राशिफल : 6 से 12 जनवरी तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें विस्तृत भविष्यफल
- Horoscope : ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

Weekly Horoscope Saptahik Rashifal : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, आने वाला सप्ताह (6-12 जनवरी 2025) तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। माता की सेहत का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।
वृषभ राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। उपहार में वस्त्र प्राप्त हो सकते हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ भी अधिक रहेगी।
मिथुन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें।
कर्क राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में अफसरों सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।
सिंह राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परंतु संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध तथा वाद-विवाद से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा।
कन्या राशि- वाणी में मधुरता तो रहेगी, परंतु धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। आत्मसंयत रहें। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है।
तुला राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। माता का सान्निध्य मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। लाभ के अवसर भी मिल सकते हैं।
वृश्चिक राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। शैक्षिक व शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी।
धनु राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि तो होगी, परंतु मन अशांत हो सकता है। संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार तथा माता की सेहत में सुधार होगा। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी।
मकर राशि- मन अशांत रहेगा। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। आय में भी वृद्धि होगी।
कुंभ राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु बातचीत में संतुलित रहें। वाणी के प्रभाव से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी पारिवारिक कारोबार की दोबारा शुरुआत हो सकती है। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है।
मीन राशि- मन अशांत रहेगा। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखें। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। कारोबार में कठिनाई आ सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।