Weekly Horoscope, साप्ताहिक राशिफल : मेष से लेकर मीन राशि तक वालों के लिए कैसा रहेगा 3 से 9 फरवरी तक का समय?
- Horoscope : ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

Weekly Horoscope, Saptahik Rashifal,साप्ताहिक राशिफल : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, आने वाला सप्ताह (3-9, फरवरी 2025) तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- मन परेशान हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। परिवार की सेहत का ध्यान भी रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। आय में वृद्धि भी होगी। मेष राशि वालों की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। सप्ताह की शुरुआत में चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में भाग्य साथ देगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अंत में आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पूरा सप्ताह शानदार दिख रहा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।
वृषभ राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आय में कमी व खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। संतान पक्ष नौकरी चाकरी की ओर जा रही है। जिसका शादी-ब्याह तय होना है वह दुविधा में रहेगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। मध्य थोड़ा सामान्य हो जाएगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। अंत आपका अच्छा होगा। पीली वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि- मन में निराशा व असंतोष रहेगा। आत्मसंयत रहें। पिता की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। सरकारी तंत्र से जुड़ रहे हैं। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार भी बहुत अच्छा दिख रहा है। सप्ताह की शुरुआत में धन का आवक बढ़ेगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। यात्रा में लाभ होगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। कुछ नवीन साधन से भी पैसे आएंगे। मध्य में खर्च की अधिकता रहेगी। थोड़ा बचकर पार करिएगा। मन-बैचेन रहेगा। अंत में बहुत अच्छा हो जाएगा। समाज में सराहना होगी। शुरुआत और अंत बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
कर्क राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आत्मसंयत रहें। बातचीत में संतुलन भी बनाए रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम में दूरी, संतान से दूरी। व्यापार सही चलेगा। सप्ताह की शुरुआत में कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। व्यापारिक सफलता मिलेगा। मध्य में नवीन साधनों से पैसे आएंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अंत में थोड़ा चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन थोड़ा चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। काली जी को प्रणाम करते रहें।
सिंह राशि- आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबारी कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी मित्र के सहयोग से किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। शादी-ब्याह तय हो सकता है। प्रेम में हैं तो प्रेम विवाह की ओर जा रहे हैं। कुल मिलाकर एक अच्छी स्थिति रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में सितारों की तरह चमकते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं उपलब्ध होंगी। मध्य में धन का आवक बढ़ेगा। मित्रवत क्षेत्र आपका बढ़ेगा। अंत में व्यावसायिक सफलता मिलेगी। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कन्या राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार में बदलाव की संभावना बन रही है। किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। चोट-चपेट लगने का थोड़ा भय है। जीवनसाथी से थोड़ी दूरी या अनबन चल रही है। प्रेम-संतान व व्यापार सही चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन परेशान रहेगा। मध्य में सितारों की तरह चमकेंगे। भाग्य साथ देगा। जरूरत की वस्तुएं उपलब्ध होंगी। अगर निवेश किया तो धन हानि होगी। धन आवक की स्थिति ठीक रहेगी। पीली वस्तु पास रखें।
तुला राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु धैर्यशीलता बनाए रखें। मित्र से धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य मध्यम है। जीवनसाथी से थोड़ी दूरी दिख रही है। लग्जरी आइटम में या फैशन इत्यादि में थोड़ा हाथ डाइट रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में व्यावसायिक सफलता मिलेगी। किया गया कार्य सफलतादायक होगा। मध्य में सुख-संपदा में वृद्धि होगी लेकिन कलह भी होगी। अंत में भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें, वरना नुकसान होगी। हरी वस्तु का दान करना, शुभ होगा।
वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु आत्मसंयत रहें। पिता की सेहत का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें बाकी आपकी सब स्थिति अच्छी है। धन आगमन थोड़ा सा थायराइड या हार्मोनल परेशानी का ध्यान रखिएगा। बाकी प्रेम-संतान व व्यापार अच्छा चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी लेकिन थोड़ा सा विवाद भी हो सकता है। मध्य में व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अंत में गृहकलह से बचें, लेकिन भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी भी संभव है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
धनु राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। एक रौब और रुआब सा आपकी जिंदगी का हिस्सा बन गया है। राजनीतिक लाभ, शुभता में वृद्धि, प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी। शुभ समय कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में भावुकता पर काबू रखें। भावुक होकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। मध्य में शत्रु परास्त होंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बहुत आनंददायक जीवन गुजारेंगे। हर दृष्टिकोण से अच्छी स्थिति रहेगी। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। काली जी को प्रणाम करते रहें।
मकर राशि- कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर रही है, यद्यपि शुभ कार्यों में खर्च हो रहा है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी होगी लेकिन गृहकलह के भी संकेत हैं। मध्य में बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। भावुकता से बचें। अंत में शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, लेकिन जीत आपकी हो जाएगी। लाल वस्तु पास रखें।
कुंभ राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। कारोबार में कठिनाई आ सकती है। आय में कमी व खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। किसी संपत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। थोड़ा खट्टा-मीठा चल रहा है, स्वास्थ्य को लेकर। बाकी प्रेम-संतान व व्यापार बहुत अच्छा चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। जीवन आनंदमय गुजरेगा। मन थोड़ा सा खराब रहेगा। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। अंत फिर अच्छा हो जाएगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म हो जाएगी और मुख्य धारा से आप जुड़ जाएंगे। लाल वस्तु पास रखें, शुभ होगा।
मीन राशि- धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। आय में कमी भी आ सकती है। मीन राशि की स्थिति अच्छी कही जाएगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार बहुत अच्छा चल रहा है। आपकी बौद्धिक क्षमता बढ़ रही है। आईक्यू लेवल में निखार आ रहा है। सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य में ध्यान दें। शत्रुओं पर विजय पाएंगे। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। मध्य में जीवन आनंददायक गुजरेगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। अंत खराब हो सकता है। थोड़ा चोट-चपेट लग सकती है। परेशानी में आ सकते हैं। कोई रिस्क न लें। पीली वस्तु पास रखना, शुभ होगा।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।