Hindi Newsधर्म न्यूज़Weekly Horoscope 2 to 8 March 2025 aries to pisces Saptahik Rashifal bhavishyaf

Weekly Horoscope: 2-8 मार्च तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

  • Weekly Horoscope 2-8 March 2025: आने वाले सप्ताह में कुछ राशियों की आर्थिक व व्यापारिक रूप से स्थिति सुदृढ़ होगी, जबकि कुछ राशियों को सतर्क रहना होगा। जानें पंडित जी से 2-8 मार्च तक का साप्ताहिक राशिफल-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानFri, 28 Feb 2025 12:37 PM
share Share
Follow Us on
Weekly Horoscope: 2-8 मार्च तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

मेष राशि- मेष राशि की स्थिति थोड़ा सुधार की ओर। खास तौर पर स्वास्थ्य के मामले में। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। बस थोड़ा सा सरकारी तंत्र से ध्यान रखने की आवश्यकता है। किसी तरह से अज्ञात भय से बचना है। सप्ताह की शुरुआत में खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। कर्ज की स्थिति आ सकती है। अंत में सितारों की तरह चमकने लगेंगे। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध हो जाएंगी। अंत में धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। शब्द-साधक की तरह व्यवहार करेंगे। बहुत ही अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बहुत अच्छी है। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार बहुत अच्छा है। सरकारी तंत्र से लाभ होगा। सप्ताह की शुरुआत में आय में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा कष्टकारी रहेगी। अंत में कर्ज की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। अंत बहुत अच्छा रहेगा। शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं उपलब्ध होंगी। पीली वस्तु का दान करें।

ये भी पढ़ें:बुध का मीन गोचर, 27 फरवरी से इन 4 राशियों का आएगा अच्छा समय

मिथुन राशि- स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी नहीं है। प्रेम-संतान भी मध्यम है। व्यापार ठीक है। सप्ताह की शुरुआत में व्यापारिक उथल-पुथल रहेगा। कोर्ट में हार का सामना करना पड़ सकता है। मध्य में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। अंत थोड़ा चिंताकारी रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी, हालांकि शुभ कार्यों में रहेगा। शिव जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम-संतान में दूरी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से मध्यम समय चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में भाग्य पर भरोसा करके कोई काम न करें। अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा में कष्ट होगा। व्यापारिक सफलता मिलेगी। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। अंत में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। सप्ताह की शुरुआत खराब है, बाकी बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- सरकारी तंत्र के लिए बहुत अच्छा है। नौकरी चाकरी के लिए बहुत अच्छा है। अष्टम भाव में चार-चार ग्रह होने के कारण थोड़ा बचकर पार करें। सप्ताह की शुरुआत में चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। मध्य सामान्य हो जाएगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म हो जाएगी। भाग्य साथ देगा। अंत में यात्रा का योग बनेगा। अंत में व्यापारिक सफलता का पूर्ण योग बनेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। बस सप्ताह की शुरुआत में स्वयं के स्वास्थ्य और जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर नजर रखें। मध्य में परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। अंत सामान्य हो जाएगा। अच्छे दिनों की ओर बढ़ेंगे। कुल मिलाकर सप्ताह की शुरुआत और मध्य थोड़ा ध्यान रखना है। अंत आपका बहुत अच्छा होने वाला है। लाल वस्तु का दान करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

तुला राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। क्रोध पर काबू रखें। सप्ताह की शुरुआत में शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्य विघ्न-बाधा के साथ संपन्न होंगे। मध्य बहुत आनंददायक रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। अंत थोड़ा खराब हो सकता है। चोट-चपेट लगने वाला हो सकता है। सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला है, ध्यान से आगे बढ़ें। पीली वस्तु का दान करें।

ये भी पढ़ें:28 फरवरी को शनि होंगे अस्त, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

वृश्चिक राशि- मानसिक तौर पर, बच्चों के तौर पर और प्रेम के तौर पर अच्छा नहीं है। स्वास्थ्य भी मध्यम है। व्यापार अच्छा है। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। मध्य में शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। अंत आनंददायक रहेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। कुल मिलाकर थोड़ी परेशानी के साथ अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- स्वास्थ्य सुधर चुका है। प्रेम-संतान करीब-करीब ठीक है। व्यापार भी अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में गृहकलह के बड़े संकेत हैं। घर की स्थिति को बहुत शांत होकर निपटाएं, वरना झगड़ा कोर्ट-कचहरी तक पहुंच सकता है। मध्य में भावुक होकर कोई निर्णय न लें। नुकसान हो सकता है। अंत परेशानी भरा रहेगा। लेकिन एक अच्छी स्थिति का सामना करना पड़ेगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति। बुजुर्गों का आशीर्वाद। कुछ रहस्य का ज्ञान। कुल मिलाकर परेशानी के साथ सप्ताह का अंत बहुत अच्छा रहेगा। शत्रु गिड़गिड़ाते हुए नतमस्तक होंगे। पीली वस्तु पास रखें।

मकर राशि- स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में अभी कोई प्रोजेक्ट शुरू न करें, खास तौर पर व्यापारिक। नाक, कान व गला की स्थिति थोड़ी मध्यम है। मध्य में भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। कलहकारी सृष्टि का सृजन होगा। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय रहेगा। लिखने-पढ़ने के लिए, प्रेम के लिए, संतान के लिए बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

ये भी पढ़ें:18 महीने बाद केतु का सिंह गोचर, इन 3 राशियों का आएगा अच्छा समय

कुंभ राशि- एक रौब-रुआब आपके पास आ गया है। गुस्से पर काबू रखें। बुखार इत्यादि हो सकता है थोड़ा ध्यान रखिएगा। बाकी प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार अच्छा। सप्ताह की शुरुआत में धन-हानि के संकेत हैं, इसलिए कहीं निवेश न करें। मध्य में व्यापारिक सफलता मिलेगी। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। अंत में भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। घर में कुछ उत्सव सा माहौल रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। मध्य में थोड़ा सा सुधार होगा। धन लाभ होगा। मित्रों की और परिवार की संख्या बढ़ेगी। अंत में व्यावसायिक सफलता मिलेगी। काली वस्तु का दान करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें