Ketu Gochar 2025: 18 महीने बाद केतु का सिंह गोचर, इन 3 राशियों का आएगा अच्छा समय
- Ketu Transit: केतु का सिंह राशि में गोचर कुछ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। जानें केतु गोचर की लकी राशियां-

Ketu Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। छाया ग्रह केतु करीब 18 महीने बाद सूर्य की सिंह राशि में 18 मई 2025 को शाम 04 बजकर 30 मिनट पर प्रवेश करेंगे। केतु का सिंह गोचर कई राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ व लाभकारी रहने वाला है। इन भाग्यशाली राशियों को व्यापार, नौकरी व वित्त में अच्छे परिणाम मिलेंगे। जानें केतु का सिंह गोचर किन राशियों के लिए रहेगा शुभ-
1. वृषभ राशि- केतु का राशि परिवर्तन वृषभ राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। वृषभ राशि वालों को नौकरी में तरक्की के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। कारोबार में विस्तार हो सकता है। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। धन का आवक बढ़ेगा।
2. धनु राशि- केतु का सिंह गोचर धनु राशि वालों को शुभ फल देगा। केतु गोचर के प्रभाव से भाग्य का साथ मिलेगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। कार्यस्थल पर अुनी स्किल दिखाने का मौका मिलेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी या भूमिका मिल सकती है। वेतन में वृद्धि मिल सकती है।
3. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए केतु का गोचर शुभ रहगेा। तुला राशि वालों को आय में वृद्धि मिल सकती है। आर्थिक प्लानिंग सफल होंगी। आर्थिक रूप से आप समृद्ध होंगे। निवेश का अच्छा रिटर्न मिलेगा। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी, उस चीज की जीवन में उपलब्धता होगी।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।