Budh Gochar: बुध का मीन गोचर, 27 फरवरी से इन 4 राशियों का आएगा अच्छा समय
- Mercury transit in pisces 2025: बुध गुरु की मीन राशि में प्रवेश कर कुछ राशियों को शुभ फल प्रदान करेंगे। जानें बुध का मीन गोचर किन राशियों के लिए रहेगा लाभकारी-

Budh meen gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, करीब 10 महीने बाद ग्रहों के राजकुमार बुध मीन राशि में गोचर करने वाले हैं। बुध का मीन गोचर 27 फरवरी 2025 को होगा और बुध इस राशि में 7 मई तक रहेंगे। मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। बुध व गुरु के बीच मित्रता का भाव है। ऐसे में बुध की अपने मित्र ग्रह की राशि में प्रवेश कई राशियों के लिए लाभकारी रहने वाला है। बुध के मीन गोचर से लक्ष्मी नारायण राजयोग भी बनेगा। यह योग तब बनता है जब बुध व शुक्र एक ही राशि में विराजमान हों। बुध का मीन गोचर भाग्यशाली राशियों को करियर व आर्थिक सफलता के लिए प्रभावशाली माना जा रहा है। जानें बुध गोचर की लकी राशियां-
1. वृषभ राशि- बुध का मीन गोचर वृषभ राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है। इस गोचर के प्रभाव से आपको आर्थिक उन्नति मिल सकती है। आय के नए-नए सोर्स बनेंगे और पुराने साधनों से भी रुपए-पैसे का आगमन होगा। निवेश के लिए यह समय अच्छा रहेगा। हालांकि आर्थिक रिस्क से बचना चाहिए।
2. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए बुध का मीन गोचर अनुकूल रहने वाला है। इस अवधि में आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। नौकरी करने वाले जातकों को तरक्की मिलने की संभावना है। रोजगार की तलाश करने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यस्थल पर नई भूमिका या जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आर्थिक रूप से यह समय लाभकारी सिद्ध होगा।
3. कन्या राशि- कन्या राशि वालों को बुध के मीन गोचर से अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। नौकरी में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। कारोबारियों के लिए लाभकारी समय रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। पिता का सहयोग धन लाभ करा सकता है। किसी अटके हुए धन की वापसी संभव है।
4. कुंभ राशि- बुध का मीन गोचर कुंभ राशि वालों को बेहतर परिणाम प्रदान करेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। भूमि, भवन व वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। निवेश के लिए समय अच्छा रहेगा। करियर में तरक्की मिलने की संभावना है। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।