Hindi Newsधर्म न्यूज़Weekly Horoscope 16 to 22 February 2025 aries to pisces Saptahik Rashifal bhavishyafal Future Predictions

Weekly Horoscope: 16-22 फरवरी तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

  • Weekly Horoscope 16-22 February 2025: आने वाले सप्ताह में कुछ राशियों की आर्थिक व व्यापारिक रूप से स्थिति सुदृढ़ होगी, जबकि कुछ राशियों को सतर्क रहना होगा। जानें पंडित जी से 16-22 फरवरी तक का साप्ताहिक राशिफल-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानFri, 14 Feb 2025 10:44 AM
share Share
Follow Us on
Weekly Horoscope: 16-22 फरवरी तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

Weekly Horoscope 16-22 February 2025: आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए लकी तो कुछ राशियों के लिए सामान्य परिणाम वाला साबित होगा। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से मेष से लेकर मीन राशि वालों का 16-22 फरवरी तक का कैसा रहेगा समय, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल-

मेष राशि- मेष राशि का स्वास्थ्य अभी भी ऊपर-नीचे है। प्रेम-संतान की स्थिति बेहतर है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शत्रु उपद्रव करेंगे लेकिन शमन भी होगा। मध्य बड़ा आनंददायक जीवन गुजारेंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। अंत खराब होगा। चोट-चपेट लगने वाला। किसी परेशानी में डालने वाला होगा। थोड़ा बचकर पार करें। लाल वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ होगा।

ये भी पढ़ें:बुध-राहु की युति: 27 फरवरी से इन राशियों का आएगा अच्छा समय

वृषभ राशि- स्वास्थ्य अच्छा नहीं चल रहा है। आपके एकादश भाव में शुक्र व राहु का संयोग बन रहा है, जो कि सही नहीं है। प्रेम-संतान की स्थिति काफी बेहतर है। व्यापार भी अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में मानसिक स्थिति गड़बड़ रहेगी। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं का संकेत है। मध्य परेशानी भरा रहेगा लेकिन जीत आपकी होगी। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। अंत बहुत आनंददायक होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। एक आनंदित क्षण गुजारेंगे। छुट्टी सा महसूस करेंगे। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। हरी वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ रहेगा।

3. मिथुन राशि- मिथुन राशि बहुत अच्छा नहीं चल रहा है। शारीरिक थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ जो उतार-चढ़ाव था, वो सुधर चुका है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार आपका अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में गृहकलह के संकेत हैं। सीने में विकार संभव है। मध्य में भावुक होकर कोई निर्णय न लें, नुकसान होगा। अंत में परेशान रहेंगे, लेकिन जीत आपकी होगी। काम विघ्न-बाधा के साथ संपन्न होगा। हरी वस्तु पास रखें।

4. कर्क राशि- पंच मेष और दश मेष मंगल द्वादश भाव में वक्री गति से चल रहे हैं, इसलिए आपकी सरकारी स्थिति अच्छी नहीं है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम-संतान व्यापार मध्यम है। सप्ताह की शुरुआत में व्यावसायिक क्षति हो सकती है। नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य और व्यवसाय दोनों प्रभावित दिख रहा है। मध्य में गृह कलह के संकेत हैं लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। अंत में विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें शुभ होगा।

ये भी पढ़ें:घर में इन 5 चीजों के होने पर नहीं होता है सुख-समृद्धि का वास, जानें वास्तु उपाय

5. सिंह राशि- स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति काफी सुधर चुकी है। व्यापार भी अच्छा चल रहा है। थोड़ी शुभता की ओर आप आगे बढ़ रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत में धन हानि के संकेत हैं। निवेश करने से बचें। जुबान पर काबू रखिएगा। मध्य में व्यावसायिक सफलता मिलने का पूर्ण योग है। अंत में कलह से बचें, भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि का संकेत है। पीली वस्तु पास रखें।

6. कन्या राशि- स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। सप्ताह की शुरुआत में ऊर्जा का स्तर घटता-बढ़ता रहेगा, इसलिए बैचेनी, घबराहट बनी रहेगी। मध्य में बेहतर हो जाएगा, लेकिन धन हानि के संकेत हैं। इसका ध्यान रखिएगा। अंत में व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पराक्रम रंग लाएगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

7. तुला राशि- स्वास्थ्य अच्छा। लेकिन थोड़ा सा नकारात्मक रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा। जीवन में कई ऑप्शन बने हुए हैं। बहुत तरह के दिमाग जा रहे हैं, वो थोड़ा विचलित करेगा। सप्ताह की शुरुआत में खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा संभव है। मध्य में सितारों की तरह चमकेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। अंत में धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। हरी वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ है।

8. वृश्चिक राशि - स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान सुधर चुका है। व्यापार अच्छा। धन का आगमन बढ़ रहा है। सप्ताह की शुरुआत में आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। मध्य में खर्च की अधिकता होगी। अज्ञात भय सताएगा। अंत में भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। शुभ संकेत। पीली वस्तु पास रखें।

9. धनु राशि- स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम-संतान अभी भी मध्यम है। व्यापार अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में कोर्ट-कचहरी से बचें। नए व्यापार की शुरुआत न करें। व्यापारिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मध्य में रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अंत में मानसिक परेशानी बनेगी। खर्च की अधिकता होगी। पीली वस्तु पास रखें।

10. मकर राशि- स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान व व्यापार मध्यम है। सप्ताह की शुरुआत में भाग्य पर भरोसा करके कोई काम न करें। यात्रा से बचें। मध्य में व्यावसायिक सफलता मिलेगी। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। राजनीतिक लाभ होगा। अंत में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा का परम सुख मिलेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

ये भी पढ़ें:महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 5 चीजें, प्रसन्न होंगे भगवान शिव

11. कुंभ राशि- कुंभ राशि की स्थिति अच्छी है। सरकारी तंत्र से सुधर चुका है। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। मध्य सामान्य हो जाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अंत में व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। सूर्य को जल देते रहें।

12. मीन राशि- स्वास्थ्य ऊपर-नीचे। प्रेम-संतान की स्थिति में उतार-चढ़ाव है। व्यापार अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में खुद के स्वास्थ्य में और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मध्य में चोट-चपेट लगने का संकेत है। अंत सामान्य हो जाएगा। भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। भगवान शिव का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।

अगला लेखऐप पर पढ़ें