27 फरवरी से इन 3 राशियों का बदलेगा भाग्य, जब मीन राशि में बुध-राहु का होगा मिलन
- Budh Rahu Yuti 2025 Rashifal: देवगुरु बृहस्पति की मीन राशि में बुध व राहु युति बनाने वाले हैं। राहु व बुध की युति कुछ राशियों के लिए शुभ रहने वाली है।

Budh Rahu Yuti 2025 in Meen Rashi: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि व व्यापार का कारक माना गया है। बुध 27 फरवरी को गुरु की मीन राशि में प्रवेश करेंगे। बुध मीन राशि में 07 मई तक विराजमान रहेंगे। मीन राशि में पहले से मायावी ग्रह राहु विराजमान हैं। ऐसे में मीन राशि में बुध व राहु की युति बनेगी। ज्योतिष गणना के अनुसार, बुध व राहु की युति कुछ राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ व लाभकारी रहने वाली है। इन भाग्यशाली राशियों को व्यक्तिगत व व्यावसायिक रूप से अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। जानें बुध व राहु मिलकर किन राशियों का लाएंगे अच्छा समय-
1. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए बुध व राहु की युति शुभ फल प्रदान करेगी। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा।
2. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए बुध व राहु की युति अनुकूल रहने वाली है। ये दोनों ग्रह आपकी वाणी व धन भाव में युति करेंगे, इससे आपको आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। वाणी से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापारिक उत्थान संभव है। अटके हुए धन की वापसी हो सकती है।
3. मिथुन राशि- राहु व बुध का संयोग आपको लाभकारी परिणाम प्रदान करेगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। विदेश यात्रा का योग बनेगा। नौकरी बदलाव करने का सोच रहे हैं, तो यह समय अनुकूल रहने वाला है। अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। शुभता में वृद्धि होगी। भाग्य साथ देगा। व्यापारियों के हाथ कोई अच्छी डील लग सकती है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।