वर्तमान में धन मानव जीवन का अभिन्न अंग है। हर व्यक्ति चाहता है कि मां लक्ष्मी की कृपा उस पर हमेशा बनी रहे। कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी न ही सफलता प्राप्त होती है और न ही धन का टिकाव होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली के लिए सकारात्मक ऊर्जा का होना जरूरी होता है। लेकिन घर में मौजूद कुछ चीजों के कारण नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है। धन संबंधी परेशानियों से मुक्ति व तरक्की के लिए घर से कुछ चीजों को निकाल देना चाहिए-
ज्यादातर लोग घड़ी के शौकीन होते हैं। हर दिन फैशन बदलता रहता है। नई घड़ियों को पहनने की चाहत में लोग पुरानी घड़ियों को रखकर भूल जाते हैं। ऐसे में कई बार ये घड़ियां सेल खत्म होने के कारण बंद हो जाती हैं या चलना बंद हो जाती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बंद पड़ी घड़ियां आर्थिक उन्नति व तरक्की में बाधा डालती हैं। इसलिए इन्हें घर से निकाल लेना ही उचित होता है।
वास्तु में लोहे का संबंध शनि ग्रह से माना गया है। घर पर जंग लगे लोहे को रखना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है और नौकरी-पेशा में दिक्कतें आती हैं। धन लाभ के मार्गों में अवरोध आते हैं।
आमतौर पर लोग घर की सफाई प्रतिदिन करते हैं लेकिन छत की सफाई करना भूल जाते हैं। जिसके कारण छत पर कूड़ा लंबे समय तक पड़ा रहता है। छत पर पड़ी बेकार की चीजें जैसे पेपर, स्टील, प्लास्टिक और कूड़ा वास्तु दोष का कारण बनता है। घर की छत पर पड़ा कबाड़ बरकत आने की दिशा में एक बाधा है।
कभी-कभी घर में लगे नल से पानी टपकने लगता है। ज्यादातर लोग इस बात को नजरंदाज कर देते हैं लेकिन वास्तु के अनुसार घर पर नल से टपकते हुए जल को धन से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए आर्थिक खुशहाली के लिए खराब नलों को तुरंत ठीक करा लें या फिर बदल दें।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में फटे-पुराने कपड़ों को रखना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने धन हानि बनी रहती है। इसलिए जिन कपड़ों की जरूरत न हो उन्हें किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर देना चाहिए।