Vikat Sankashti Chaturthi Upay: All 12 zodiacs do remedies on Vikat Sankashti Chaturthi 2025 विकट संकष्टी चतुर्थी पर मेष से लेकर मीन राशि वाले करें ये उपाय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Vikat Sankashti Chaturthi Upay: All 12 zodiacs do remedies on Vikat Sankashti Chaturthi 2025

विकट संकष्टी चतुर्थी पर मेष से लेकर मीन राशि वाले करें ये उपाय

  • Vikat Sankashti Chaturthi Upay: बुधवार को 16 मार्च 2025 के दिन वैशाख विकट संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। विकट संकष्टी चतुर्थी की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ की जाती है। विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन कुछ उपाय करने से मन मांगी मुराद पूरी हो सकती है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 15 April 2025 08:22 PM
share Share
Follow Us on
विकट संकष्टी चतुर्थी पर मेष से लेकर मीन राशि वाले करें ये उपाय

Vikat Sankashti Chaturthi Upay: विकट संकष्टी चतुर्थी भगवान गणेश को समर्पित है। विकट संकष्टी चतुर्थी के शुभ मौके पर अपनी राशि अनुसार कुछ उपाय करने से दुख-दरिद्रता दूर की जा सकती है। जिस व्यक्ति पर गणेश जी की कृपा बनी रहती है, उसके जीवन में सुख-समृद्धि भी बनी रहती हैं। इसलिए गणेश जी को प्रसन्न करने व सुख-समृद्धि बढ़ाने के लिए विकट संकष्टी चतुर्थी पर करें राशि अनुसार ये खास उपाय-

विकट संकष्टी चतुर्थी पर मेष से लेकर मीन राशि वाले करें ये उपाय

मेष राशि- मेष राशि के लोग विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान श्री गणेश का गंगाजल से अभिषेक करें और उन्हें लाल चंदन लगाएं।

ये भी पढ़ें:विकट संकष्टी चतुर्थी कल, जानें पूजन शुभ मुहूर्त, विधि, उपाय व व्रत पारण समय

वृषभ राशि- विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन गणपति जी का आशीर्वाद पाने के लिए वृषभ राशि के लोग ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोग विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान श्री गणेश को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

कर्क राशि- श्री गणेश की असीम कृपा पाने के लिए कर्क राशि के लोग विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान को दूर्वा घास चढ़ाएं।

सिंह राशि- विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन सिंह राशि के लोग भगवान श्री गणेश को लड्डुओं का भोग लगाएं और उनका पंचामृत से अभिषेक भी करें।

कन्या राशि- कन्या राशि के लोग विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की असीम कृपा पाने के लिए प्रभु को पीला चंदन लगाएं।

तुला राशि- विकट संकष्टी चतुर्थी के पावन पर्व पर तुला राशि के लोगों को कच्चे दूध और गंगाजल से गणपति बप्पा का अभिषेक करना चाहिए और उनकी विधिवत पूजा करना चाहिए।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोग विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन दही और शहद से भगवान गणेश का अभिषेक करें और ॐ गणेशाय नमः का जाप करें।

ये भी पढ़ें:शुक्र मंगल की राशि में कब? 3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा

धनु राशि- धनु राशि के लोगों को विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन श्री गणेश को पीले रंग के फूल और वस्त्र अर्पित करना चाहिए।

मकर राशि- विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन गणेश जी का आशीर्वाद पाने के लिए मकर राशि के लोग इस दिन गणेश चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों को विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाना चाहिए और दूर्वा घास चढ़ानी चाहिए।

मीन राशि- विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा का आशीर्वाद पाने के लिए मीन राशि के लोगों को प्रभु को खीर का भोग लगाना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!