Hindi Newsधर्म न्यूज़Vijaya ekadashi kab hai date time puja vidhi shubh muhurat vrat parana time

Vijaya Ekadashi Vrat : विजया एकादशी कब है? नोट कर लें डेट, पूजा-विधि, शुभ मुहूर्त औऱ व्रत पारण टाइम

  • इस साल विजया एकादशी 24 फरवरी को है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान विष्णु की विजया एकादशी के दिन विधि-विधान से पूजा करने से हर कार्य में विजय प्राप्त होती है शत्रुओं से छुटकारा मिलता है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 16 Feb 2025 12:39 PM
share Share
Follow Us on
Vijaya Ekadashi Vrat : विजया एकादशी कब है? नोट कर लें डेट, पूजा-विधि, शुभ मुहूर्त औऱ व्रत पारण टाइम

Vijaya Ekadashi : फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी व्रत रखा जाता है। इस साल विजया एकादशी 24 फरवरी को है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान विष्णु की विजया एकादशी के दिन विधि-विधान से पूजा करने से हर कार्य में विजय प्राप्त होती है शत्रुओं से छुटकारा मिलता है। भगवान विष्णु को श्री हरि भी कहते हैं। श्री हरि की अराधना करने से व्यक्ति को सभी तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है और मृत्यु के पश्चात मोक्ष की प्राप्ति होती है। हिंदू धर्म में एकादशी का बहुत अधिक महत्व होता है। हर माह में दो बार एकादशी पड़ती है। एक कृष्ण पक्ष में और एक शुक्ल पक्ष में। आइए जानते हैं विजया एकादशी शुभ मुहूर्त, पूजा- विधि और व्रत पारणा टाइम...

मुहूर्त-

एकादशी तिथि प्रारम्भ - फरवरी 23, 2025 को 01:55 पी एम बजे

एकादशी तिथि समाप्त - फरवरी 24, 2025 को 01:44 पी एम बजे

पारण (व्रत तोड़ने का) समय - 25 फरवरी को 06:50 ए एम से 09:08 ए एम तक

पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय - 12:47 पी एम

पूजा-विधि:

-सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं।

-घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।

-भगवान विष्णु का गंगा जल से अभिषेक करें।

-भगवान विष्णु को पुष्प और तुलसी दल अर्पित करें।

-अगर संभव हो तो इस दिन व्रत भी रखें।

-भगवान की आरती करें।

-भगवान को भोग लगाएं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है। भगवान विष्णु के भोग में तुलसी को जरूर शामिल करें। ऐसा माना जाता है कि बिना तुलसी के भगवान विष्णु भोग ग्रहण नहीं करते हैं।

-इस पावन दिन भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी की पूजा भी करें।

-इस दिन भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करें।

एकादशी व्रत सामग्री लिस्ट- श्री विष्णु जी का चित्र अथवा मूर्ति, पुष्प, नारियल, सुपारी, फल, लौंग, धूप, दीप, घी, पंचामृत, अक्षत, तुलसी दल, चंदन, मिष्ठान।

एकादशी व्रत में क्या करें

-एकादशी व्रत के दिन दान अवश्य करें।

-एकादशी व्रत के दिन अगर संभव हो तो गंगा स्नान करें। ऐसा करना शुभ माना जाता है।

-जल्दी विवाह करवाना चाहते हैं तो एकादशी के दिन केसर, केला या हल्दी का दान करें।

-एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति के मन की सभी इच्छाएं पूरी होने के साथ भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी जी प्रसन्न होते हैं।

-एकादशी का व्रत रखने से धन, मान-सम्मान, अच्छी सेहत और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़ें:27 फरवरी को बुध करेंगे मीन राशि में प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव
ये भी पढ़ें:साप्ताहिक राशिफल : 17 से 23 फरवरी तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा?
अगला लेखऐप पर पढ़ें