Hindi Newsधर्म न्यूज़weekly horoscope saptahik rashifal 17-23 february 2025 future predictions rashi parivartan bhavishyafal arie to pisces

Weekly Horoscope, साप्ताहिक राशिफल : मेष से लेकर मीन राशि तक वालों के लिए कैसा रहेगा 17 से 23 फरवरी तक का समय?

  • Horoscope : ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तानSun, 16 Feb 2025 08:49 AM
share Share
Follow Us on
Weekly Horoscope, साप्ताहिक राशिफल : मेष से लेकर मीन राशि तक वालों के लिए कैसा रहेगा 17 से 23 फरवरी तक का समय?

Weekly Horoscope, Saptahik Rashifal,साप्ताहिक राशिफल : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, आने वाला सप्ताह (17-23, फरवरी 2025) तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहने वाली है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। व्यापारियों के लिए लाभ के योग हैं। बच्चों की सेहत पर नजर रखें। मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी। सप्ताह का अंत आपके लिए अच्छा होगा।

वृषभ राशि- इस सप्ताह की शुरुआत में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापारिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। सप्ताह के सातों दिन आपके भाग्य का सितारा चमकेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कुटुंबों में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि- सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहने वाली है। आर्थिक के साथ व्यापारिक सफलता भी मिलेगी। सप्ताह के अंत में कोई सुखद समाचार मिल सकता है। सप्ताह के अंत में किसी वाद-विवाद से मन परेशान हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होने से मन परेशान रह सकता है। हालांकि आप इस स्थिति से पार पा लेंगे।

कर्क राशि- कार्यों की अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। नए सोर्स से पैसे आएंगे। निवेश का अच्छा लाभ मिलेगा। सप्ताह के मध्य में खर्च से मन परेशान रहेगा, लेकिन समय के साथ स्थिति अच्छी होती जाएगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह राशि- लव लाइफ के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में मन थोड़ा परेशान रहेगा। सप्ताह के मध्य में सितारों की तरह भाग्य चमक उठेगा। भाग्य का साथ मिलने से आपके कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। धन की स्थिति पहले से अच्छी हो जाएगी।

कन्या राशि- इस सप्ताह किसी तरह का कोई रिस्क न लें, खास तौर पर आर्थिक। जीवनसाथी के साथ चली आ रही अनबन दूर होगी। सप्ताह की शुरुआत में भाग्य चमकेगा। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता भी हो सकती है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। सप्ताह का अंत व्यापारियों के लिए सुखद रहने वाला है।

तुला राशि- इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। पार्टनर का साथ मिलेगा। किसी चीज की खरीदारी में मोटी रकम खर्च कर सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आर्थिक लाभ होगा। सप्ताह के आखिरी में व्यापारिक सफलता मिलेगी। यह समय आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

वृश्चिक राशि- इस सप्ताह सितारे आपके लिए अनुकूल रहने वाले हैं। आर्थिक मोर्चे पर किसी तरह का कोई रिस्क न लें। कई सोर्सों से धन की प्राप्ति हो सकती है। कुछ लोग भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। कुटुंबों में वृद्धि होगी। सप्ताह के अंत किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिल सकती है।

धनु राशि- इस सप्ताह रुपए-पैसों का विशेष ध्यान रखें, वरना धन हानि के संकेत हैं। इस सप्ताह आप अपने स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहें। सप्ताह के अंत में परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है।

मकर राशि- इस सप्ताह आपके और परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आप आर्थिक मोर्चे पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। किसी मुश्किल परिस्थिति का धैर्यपूर्वक सामना करने से सफलता मिलेगी। सप्ताहांत में आपको किसी सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

कुंभ राशि- इस सप्ताह आप खुद को फिट रखने का प्रयास करेंगे और आपको सफलता हासिल होगी। इस सप्ताह की शुरुआत में आप अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। सप्ताह के अंत में आपको कार्यों में सफलता हासिल होगी। आनंददायक समय बिताएंगे।

मीन राशि- सप्ताह की शुरुआत में रुपए-पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतें, वरना धन-हानि के संकेत हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। सप्ताह के अंत में आपके सामने करियर से जुड़े अच्छे अवसर सामने आ सकते हैं। कुल मिलाकर एक अच्छे समय का निर्माण हो रहा है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

ये भी पढ़ें:मीन राशि में प्रवेश करते ही शनि होंगे उदित, इन राशियों को होगा लाभ
अगला लेखऐप पर पढ़ें