27 फरवरी को बुध करेंगे मीन राशि में प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव
- ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Mercury Transit In Pisces: 27 फरवरी, 2025 को बुध कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के मीन राशि में प्रवेश करने से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। ज्योतिषशास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। बुध देव को राजकुमार कहा जाता है। बुध के शुभ होने पर व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है तो अशुभ होने पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं, बुध के मीन राशि में प्रवेश से कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल….
मेष राशि- आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इसके इतर अपने काम पर ध्यान दें, मेहनत करें, लाभ होगा। लेन-देन के मामलों को पहले निपटाएं। कार्यक्षेत्र में उम्मीद से ज्यादा सफलता मिलेगी। कला के प्रति रुझान बढ़ेगा। व्यापार के लिए समय अच्छा है। स्वास्थ्य विकार संभव हैं, सचेत रहें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आपको आर्थिक लाभ होने की आशा है। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
वृषभ राशि- व्यापार को लेकर आपका आर्थिक संकट दूर होगा, हालांकि कोई भी निवेश सोच समझकर करें। जोड़ों के दर्द से परेशान होना पड़ सकता है। निर्णय लेने में जल्दबाजी नही करें, वरिष्ठों से सलाह लेकर ही कार्य करें। विशेष तौर पर अपरिचित महिलाओं से न उलझें। आपके मित्र आपकी परेशानियों को बढ़ा सकते हैं, आप बुरे लोगों की संगत में आ सकते हैं। आप अपना मानसिक संतुलन न खोएं।
मिथुन राशि- सेहत के प्रति सावधान रहें। किसी बड़े निर्णय लेने से पहले घर-परिवार या दोस्तों से चर्चा कर लें। इस सप्ताह व्यापार में जोखिम लेने से बचें, हालांकि बाद में सब होगा। घर परिवार में किसी बुजुर्ग को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने के लिए बाहर जा सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
कर्क राशि- दूसरों को अपनी समस्या का कारण मानने से बचें, एकाग्रता का अभाव रहेगा। कपटियों से सावधान रहने की सख्त जरूरत है, धैर्य से अच्छे समय की प्रतीक्षा करें। खून से संबंधित रोग होने के योग बन रहे हैं। आपकर कानूनी मुकदमा थोपा जा सकता है। आफिस में अधिकारियों से मनमुटाव हो सकता है, कुल मिलाकर काफी संभलकर कार्य करने की जरूरत है।
सिंह राशि- कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको भाग्य का साथ कम ही मिलेगा। मन में भविष्य को लेकर आशंका बनी रहेगी। मन किसी बात से चिंतित हो सकता है। धन लाभ के अवसर सामने आएंगे। क्रोध से बचें। संयम से कार्य करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों के प्रतित रुचि बढ़ेगी।
कन्या राशि- कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। महत्वपूर्ण मामलों में अनुभवी से सलाह कर ही निर्णय लें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।
तुला राशि- कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। सावधानी बरतें।
वृश्चिक राशि- कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। धन लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापार में भी उन्नति के अवसर मिलेंगे। आपकी सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। किसी विवादों से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा, अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा।
धनु राशि- आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। खर्च में कमी करना जरूरी है। इस सप्ताह आप निराशावादी मानसिकता को काबू में लाने का प्रयास करें। आधी-अधूरी जानकारी को अपडेट कर लें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, व्यापार में नई दिशा में ध्यान केंद्रित करें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
मकर राशि- आप किसी शुभ कार्य पर पैसा खर्च कर सकते हैं। आपको पारिवारिक खुशी मिल सकती है, यदि विद्यार्थी हैं तो आपको खेलकूद में बड़ी सफलता मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है, परिवार के साथ स्नेह बढ़ सकता है। व्यापार में जोखिम लेने से बचें, हालांकि बाद में सब होगा। घर परिवार में किसी बुजुर्ग को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
कुंभ राशि- आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है, साथ ही पिछले कुछ कार्य भी बनेंगे। माननीय लोगों से आपकी भेंट हो सकती है, कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने के लिए बाहर जा सकते हैं। मान सम्मान में वृद्धि होगी, अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सावधान रहने की सख्त जरूरत है, धैर्य से अच्छे समय की प्रतीक्षा करें। खून से संबंधित रोग होने के योग बन रहे हैं।
मीन राशि- आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है, साथ ही पिछले कुछ कार्य भी बनेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने के लिए बाहर जा सकते हैं। मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सावधान रहने की सख्त जरूरत है, धैर्य से अच्छे समय की प्रतीक्षा करें। खून से संबंधित रोग होने के योग बन रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।