Hindi Newsधर्म न्यूज़Venus retrograde in pisces 2025 horoscope Vakri Shukra in meen rashi these are lucky zodiac signs

Shukra Vakri: 2 मार्च को शुक्र मीन राशि में होंगे वक्री, इन 3 राशियों का आएगा गोल्डन टाइम

  • Vakri Shukra 2025 March: शुक्र मार्च के शुरुआती दिनों में अपनी चाल में बदलाव करेंगे। शुक्र की चाल बदलने से कुछ राशियों का समय भी बदल सकता है। जानें वक्री शुक्र की लकी राशियां-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानThu, 20 Feb 2025 09:05 AM
share Share
Follow Us on
Shukra Vakri: 2 मार्च को शुक्र मीन राशि में होंगे वक्री, इन 3 राशियों का आएगा गोल्डन टाइम

Shukra Vakri 2025 Rashifal: धन, सुख-समृद्धि व ऐश्वर्य के कारक शुक्र मार्च की शुरुआत में ही अपनी चाल में बदलाव करेंगे। शुक्र की वक्री चाल का अर्थ उलटी चाल से है। शुक्र अपनी उच्च राशि मीन राशि में उलटी चाल चलेंगे और मेष से लेकर तक सभी 12 राशियों को प्रभावित करेंगे। शुक्र के मीन राशि में वक्री होने से कुछ राशियों का अच्छा समय आएगा। इन राशि वालों की धन-दौलत में वृद्धि के साथ नौकरी में तरक्की देखने को मिल सकती है।

शुक्र कब वक्री होंगे: ज्योतिष गणना के अनुसार, शुक्र 2 मार्च 2025 को सुबह 06 बजकर 04 मिनट पर वक्री होंगे और 13 अप्रैल 2025 को सुबह 06 बजकर 31 मिनट पर मार्गी होंगे।

जानें वक्री शुक्र से किन राशियों को होगा लाभ-

1. कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए शुक्र की उलटी चाल अनुकूल रहेगी। कर्क राशि के भाग्य भाव में शुक्र उलटी चाल शुरू करेंगे। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। अपने से बड़े बुजुर्गों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि मिलने के संकेत हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

ये भी पढ़ें:होली के अगले दिन बुध होंगे वक्री, 15 मार्च से इन राशियों को होगा फायदा

2. धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए शुक्र की उलटी चाल लाभकारी सिद्ध हो सकती है। किसी नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं तो शुरुआत कर दें। शुभ समय है। सधी हुई वाणी रहेगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कुटुंबों में वृद्धि होगी। धन का आवक बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। यात्रा के योग हैं।

3. मीन राशि- मीन राशि के प्रथम भाव में शुक्र वक्री होंगे। इस अवधि में लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। लव लाइफ बढ़िया होगी। नौकरी व व्यवसाय में आप अच्छी स्थिति में आएंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। आर्थिक रूप से उन्नति मिलेगी। कार्यस्थल पर कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:फरवरी में अस्त और मार्च में गोचर: शनि कृपा से इन 3 राशियों का बदलेगा भाग्य

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें