Hindi Newsधर्म न्यूज़horoscope Shani ast and shani meen gochar 2025 Saturn transit in Pisces lucky zodiac signs

फरवरी में अस्त और मार्च में गोचर: शनि कृपा से इन 3 राशियों का बदलेगा भाग्य

  • Shani ast and gochar lucky zodiac signs: फरवरी के आखिरी दिन शनि कुंभ राशि में अस्त होंगे और मार्च में गुरु की मीन राशि में गोचर करेंगे। शनि के करीब एक महीने में दो बार स्थिति में बदलाव का कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। जानें शनि किन राशियों पर बरसाएंगे कृपा-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानWed, 19 Feb 2025 10:24 AM
share Share
Follow Us on
फरवरी में अस्त और मार्च में गोचर: शनि कृपा से इन 3 राशियों का बदलेगा भाग्य

Shani Gochar and Ast 2025: वैदिक ज्योतिष में कर्मफल दाता शनि एक महीने में अपनी बार स्थिति में बदलाव करेंगे। 28 फरवरी 2025 को शनि अपनी ही राशि कुंभ में अस्त होंगे। 29 मार्च 2025 को शनि मीन राशि में गोचर करेंगे। इस तरह मार्च 2025 तक शनि की स्थिति में दो बार बदलाव होगा। शनि की स्थिति का कई राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा और कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। शनि के प्रभाव से कुछ भाग्यशाली राशियों के करियर और व्यवसाय में तरक्की होने की संभावना है। जानें शनि अस्त व शनि राशि परिवर्तन का किन राशियों को मिलेगा लाभ-

वृषभ राशि- शनिदेव का अस्त व गोचर वृषभ राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। शनि आपकी राशि से आय और लाभ भाव में गोचर करेंगे, यह वित्त में वृद्धि की संभावना बनाएगा। आमदनी के साधनों में वृद्धि होगी। धन का आवक बढ़ेगा। कार्यस्थल पर मान-सम्मान बढ़ने के योग बन रहे हैं। व्यवसायी इस अवधि में विशेष लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। बेकार के खर्चों पर रोक लगेगी।

ये भी पढ़ें:होली के अगले दिन बुध होंगे वक्री, 15 मार्च से इन राशियों को होगा फायदा

मकर राशि- शनि देव की चाल मकर राशि वालों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। मार्च 2025 में शनि के मीन राशि में जाते ही मकर राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी। इससे नौकरीपेशा करने वाले जातकों को बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। ऑफिस में नई भूमिकाएं मिल सकती हैं। उच्चाधिकारियों का साथ मिलेगा। सरकारी तंत्र से लाभ होगा। नौकरी चेंज करने के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। मकर राशि के जातक व्यापारिक सौदों में मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी।

ये भी पढ़ें:बुध का कुंभ राशि में उदय: 22 फरवरी से इन 3 राशियों का आएगा अच्छा समय

धनु राशि- शनि की चाल धनु राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। इस अवधि में आपको को वाहन और संपत्ति का सुख बढ़ सकता है। परिवार में उत्साह व खुशियां छाई रहेंगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले में जीत हासिल हो सकती है। कोर्ट-कचहरी में विजय संभव है। रिश्तों में सुधार होगा। धनु राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें