Hindi Newsधर्म न्यूज़Budh Vakri 2025 horoscope Mercury retrograde rashifal these zodiac signs will be luckiest

Budh Vakri: होली के अगले दिन बुध होंगे वक्री, 15 मार्च से इन 4 राशियों का आएगा अच्छा समय

  • Budh Vakri 2025: मार्च में बुध अपनी चाल में बदलाव कर मेष से लेकर मीन राशि तक को प्रभावित करेंगे। बुध की वक्री चाल का कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानWed, 19 Feb 2025 08:35 AM
share Share
Follow Us on
Budh Vakri: होली के अगले दिन बुध होंगे वक्री, 15 मार्च से इन 4 राशियों का आएगा अच्छा समय

Budh Vakri: ग्रहों के राजकुमार बुध होली के अगले दिन यानी 15 मार्च से मीन राशि में वक्री चाल चलेंगे। ज्योतिष गणना के अनुसार, बुध 15 मार्च 2025, शनिवार को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर उलटी चाल चलना शुरू करेंगे। 24 दिन तक वक्री चाल चलने के बाद 07 अप्रैल 2025, को शाम 04 बजकर 36 मिनट पर मार्गी होंगे। बुध की वक्री चाल कुछ राशियों के लिए लाभकारी रहने वाली है। इन राश वालों को आर्थिक, व्यावसायिक व शारीरिक रूप से लाभ होगा। जानें वक्री बुध किन राशियों के लिए रहेंगे लाभकारी-

1. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए बुध की उलटी चाल लाभकारी रहेगी। इस अवधि में आपको हर क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। संतान का साथ व अच्छी खबर की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी पेशा में उन्नति मिलने के योग हैं। आय के साधनों में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा।

ये भी पढ़ें:मीन राशि में मिलेंगे बुध और शुक्र: 27 फरवरी से इन 5 राशियों को होगा लाभ

2. कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए बुध की वक्री चाल शुभ रहेगी। इस अवधि में आपके अटके हुए कार्य संपन्न होंगे। धन का आवक बढ़ेगा। यात्रा का योग बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। अपनों का साथ मिलेगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए अच्छे समय का निर्माण हो रहा है।

3. कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण होगा। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। धन का आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। भौतिक सुखों में बढ़ोतरी के संकेत हैं। व्यापारिक रूप से अच्छे दिनों का निर्माण होगा।

ये भी पढ़ें:होली के दिन सूर्य का मीन गोचर, इन राशियों के लिए रहेगा लाभकारी

4. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए बुध की उलटी चाल अनुकूल रहने वाली है। आकस्मिक धन लाभ के संकेत हैं। वाणी मधुर रहेगी। निवेश के सुअवसरों की प्राप्ति होगी। पार्टनरशिप लाभकारी रहेगी। व्यापार में नई डील साइन कर सकेंगे। लंबित धन की वापसी हो सकती है। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें