Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Vakri shani rashifal saturn retrograde horoscope Saturn give happiness and immense wealth to these 5 zodiac signs

वक्री शनि दिवाली तक इन 3 राशियों पर रखेंगे कृपा दृष्टि, 5 महीने होगा लाभ ही लाभ

  • Saturn retrograde horoscope November 2024: वक्री शनि इस समय अपनी स्वराशि कुंभ में विद्यमान हैं और 15 नवंबर तक इसी राशि में वक्री रहेंगे और फिर मार्गी हो जाएंगे। इसके बाद शनि 29 मार्च 2025 को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

Saumya Tiwari नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 4 July 2024 11:33 PM
share Share

Vakri shani rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि की स्थिति बहुत ही महत्वपूर्ण मानी गई है। शनि देव एक निश्चित अंतराल में वक्री और मार्गी होते हैं। शनि की उलटी चाल या सीधी चाल सीधे तौर पर मानव जीवन के साथ ही देश-दुनिया पर असर डालती है। वर्तमान में शनि अपनी मूलत्रिकोण राशि कुंभ में वक्री अवस्था में हैं। शनि 30 जून 2024 को हुए थे और 15 नवंबर 2024 तक इसी स्थिति में विराजमान रहेंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार, दिवाली का त्योहार इस साल 1 नवंबर 2024, शुक्रवार को है यानी शनि दिवाली के बाद अपनी चाल बदलेंगे। जानें आने वाले 5 महीने किन राशियों पर शनि की रहेगी शुभ दृष्टि और किन राशियों के जीवन में आएगी खुशियों की सौगात-

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए शनि का वक्री होना अत्यंत शुभ माना जा रहा है। शनि आपकी राशि के आय व लाभ भाव में वक्री हुए हैं। जिससे शनि की वक्री अवस्था में आपको आय में बढ़ोतरी मिल सकती है। आय के नवीन साधन बनेंगे। आप अपनी मेहनत के दम पर धन कमाने में सफल रहेंगे। पुराने निवेश का अच्छा रिटर्न मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के जीवन में वक्री शनि खुशियां लेकर आएंगे। इस अवधि में आपके लंबित कार्य पूर्ण होंगे और हर क्षेत्र में आपको सफलता हासिल होगी। प्रोफेशनल लाइफ में उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा हासिल होगी। व्यापारियों के लिए यह अवधि लाभकारी रहने वाली है। इस अवधि में आपको आकस्मिक धन लाभ होने से संतुष्टि मिलेगी।

कन्या राशि- शनि के प्रभाव से नौकरी करने वाले जातकों को प्रमोशन या आय में वृद्धि मिल सकती है। सीनियर्स के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। आप कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापारियों के लिए यह अवधि बहुत ही लाभकारी रहने वाली है। धन संचय करने में सफल रहेंगे। आर्थिक उन्नति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक राशि- वक्री शनि वृश्चिक राशि वालों की झोली खुशियों से भरेंगे। 15 नवंबर 2024 तक का समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धन लाभ के नए मार्ग खुलेंगे। आमदनी बढ़ने से आपका बैंक-बैलेंस बढ़ सकता है। व्यापारी अच्छा लाभ कमाएंगे। नौकरी में आपकी स्थिति सुदृढ़ होगी।

कुंभ राशि- वक्री शनि के प्रभाव से कुंभ राशि के जातक आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आप साहसिक कार्यों को करने के लिए उत्साहित रहेंगे। शनि के प्रभाव से आपके सामने तरक्की के नए अवसर सामने आएंगे। नौकरी-पेशा में तरक्की के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले जातकों को लाभ की संभावना है। इस दौरान धन का आवक बढ़ेगा, जिससे आप धन से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़े:जुलाई में शुक्र का महागोचर: धन के देवता इन 4 राशियों पर करेंगे पैसों की बारिश
ये भी पढ़े:मंगल करेंगे शत्रु राशि में गोचर, इन 4 राशियों का बदलेगा भाग्य
ये भी पढ़े:Chaturmas 2024: चातुर्मास में इन 4 राशियों पर भगवान विष्णु रहेंगे मेहरबान
अगला लेखऐप पर पढ़ें