Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़After Rakshabandhan 2024 Mars transits in gemini these are lucky zodiac signs

रक्षाबंधन के बाद मंगल की बड़ी हलचल, इन 4 राशि वालों का आएगा अच्छा समय

  • Magal ka mithun rashi me gochar: भूमिपुत्र मंगल रक्षाबंधन के बाद अपनी शत्रु राशि मिथुन में गोचर करेंगे। मंगल के शत्रु राशि में जाने का कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। जानें किन राशियों के जीवन में होंगे महत्वपूर्ण बदलाव-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान टीम , नई दिल्लीThu, 4 July 2024 07:05 AM
share Share

Mangal Gochar in Gemini: साहस व ऊर्जा के कारक मंगल एक निश्चित अवधि में राशि परिवर्तन करते हैं। मंगल का राशि परिवर्तन मेष से मीन राशि तक को प्रभावित करता है। अगस्त में रक्षाबंधन के बाद मंगल गोचर एक बड़ी ज्योतिषीय घटना मानी जा रही है। दरअसल मंगल अगस्त में अपने शत्रु बुध की राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे। मंगल के मिथुन राशि में जाने से कुछ राशि के जातकों का उत्साह सातवें आसमान पर होगा। मंगल का मिथुन राशि में प्रवेश 26 अगस्त 2024 को दोपहर 03 बजकर 40 मिनट पर होगा, जबकि रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। जानें मंगल के राशि परिवर्तन से किन राशियों को होगा लाभ-

1. मेष राशि- मेष राशि के जातकों लिए मंगल गोचर अत्यंत शुभ रहने वाला है। इस अवधि में आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। आप अपनी मेहनत के दम पर सफलता प्राप्त करेंगे। कुल मिलाकर यह गोचर आपके लिए सुखद रहने वाला है।

2. मिथुन राशि- वृषभ राशि वालों के लिए मंगल राशि परिवर्तन गुड न्यूज ला सकता है। इस अवधि में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होने की प्रबल संभावना है। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता हासिल होगी। करियर में नई ऊंचाइयां हासिल हो सकती हैं।

3. सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल का मिथुन राशि में प्रवेश किसी वरदान से कम नहीं है। इस अवधि में आपका कोई सपना सच हो सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को तरक्की मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। धन लाभ के योग बनेंगे।

4. कुंभ राशि- अगस्त में मंगल का मिथुन राशि में प्रवेश कुंभ राशि वालों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। गोचर काल में आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मां लक्ष्मी का आगमन होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। व्यापारियों को मुनाफा और नौकरी करने वाले जातकों को नई जॉब का प्रस्ताव मिल सकता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़े:जुलाई में शुक्र का महागोचर: धन के देवता इन 4 राशियों पर करेंगे पैसों की बारिश
ये भी पढ़े:Chaturmas 2024: चातुर्मास में इन 4 राशियों पर भगवान विष्णु रहेंगे मेहरबान
अगला लेखऐप पर पढ़ें