Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़shukra rashi parivartan rashifal Venus Transit in July these 4 zodiac signs will get money

जुलाई में शुक्र का महागोचर: धन के देवता इन 4 राशि वालों को करेंगे मालामाल

  • Shukra Gochar in July 2024: जुलाई माह में शुक्र एक नहीं बल्कि दो बार अपनी राशि बदलेंगे। शुक्र के दो बार राशि परिवर्तन करने से कुछ राशियों का भाग्योदय हो सकता है। जानें इन राशियों के बारे में-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान टीम  , नई दिल्लीWed, 3 July 2024 11:29 PM
share Share

Shukra Gochar 2024 July: धन, सौभाग्य व प्रेम के कारक शुक्र को नवग्रहों में शुभता का प्रतीक माना गया है। शुक्र ग्रह एक निश्चित अवधि में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। शुक्र के राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित होती हैं। इस साल जुलाई का महीना कुछ राशियों के लिए बहुत ही यादगार रहने वाला है, दरअसल शु्क्र जुलाई 2024 में एक नहीं बल्कि दो बार राशि परिवर्तन करेंगे। 07 जुलाई 2024 को सुबह 04:39 बजे शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, फिर 31 जुलाई 2024 को सिंह राशि में शुक्र का गोचर दोपहर 02:40 मिनट पर होगा। जानें शुक्र के दो बार राशि परिवर्तन करने से किन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ-

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए शुक्र का जुलाई में दो बार राशि परिवर्तन करना मंगलकारी रहने वाला है। आप व्यक्तिगत व पेशेवर जीवन में उन्नति की उम्मीद कर सकते हैं। समाज में आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। धन का आवक बढ़ेगा।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर शुभ फल प्रदान करेगा। गोचर काल में आप धन कमाने में सफल रहेंगे और साथ ही संचय भी करेंगे। नौकरी-पेशा दोनों सही चलेंगे। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।

तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए शुक्रदेव गुड न्यूज लाने वाले हैं। इस अवधि में आपको कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना है। आकस्मिक धन लाभ से आपको प्रसन्नता होगी। करियर में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि- शुक्र गोचर से प्रभाव से आपकी पुरानी समस्याएं हल हो जाएंगी। संकटों से राहत मिलेगी। धन का आगमन होगा। आप आनंददायक जीवन गुजारेंगे। मानसिक तनाव दूर होने से मन प्रसन्न रहेगा।

मकर राशि- मकर राशि वालों के जीवन में कोई बड़ा बदलाव हो सकता है। कार्यस्थल पर नई उपलब्धि मिल सकती है। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश से अच्छे रिटर्न की उम्मीद कर सकते हैं। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नई जॉब का प्रस्ताव मिल सकता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़े:ये हैं साल 2025 की 5 भाग्यशाली राशियां, जो चाहेंगे वो हासिल करेंगे
ये भी पढ़े:15 नवंबर तक इन राशि वालों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव
अगला लेखऐप पर पढ़ें