Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Today Virgo Horoscope 16 September 2024 aaj ka Kanya Rashifal

कन्या राशिफल 16 सितंबर : आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें अपना राशिफल

  • Virgo Horoscope today Kanya Rashi Ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह छठी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कन्या मानी जाती है।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ जे एन पांडेयMon, 16 Sep 2024 01:07 AM
share Share

Virgo Daily Horoscope,कन्या राशिफल 16 सितंबर 2024 : आज कन्या राशि वालों के रिलेशनशिप में दिक्कतें रहेंगी। आपको लव लाइफ की परेशानियों को तुरंत सुलझाना होगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारी लें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। आज आपका स्वासथ्य अच्छा रहेगा। आइए डॉ जे एन पांडेय से जानते हैं कन्या राशि का विस्तृत राशिफल...

कन्या लव राशिफल : आज कन्या राशि वालों को रिलेशनशिप में छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं।यह इगो इश्यू या पुरानी बातों को लेकर समस्या हो सकती है। प्रेमी आपको पुरानी बातों को लेकर जज कर सकते हैं। जिससे आपको थोड़ा असहस महसूस होगा, हालांकि धीरे-धीरे सबकुछ ठीक हो जाएगा। आज पार्टनर पर की निंदा करने से बचें। रिलेशनशिप में किसी तीसरे के बहकावे में आकर कोई डिसीजन न लें। जो लोग शादी करना चाहते हैं, आज वह इस टॉपिक पर पेरेंट्स से डिस्कस कर सकते हैं।

कन्या करियर राशिफल :ऑफिस मीटिंग में अपना ओपिनिय शेयर करने में संकोच न करें। आपके सुझावों को तारीफ की जाएगी और नए जिम्मेदारी भी मिलेगी। अगर आप जॉब चेंज करना चाहते हैं, तो इंटरव्यू के लिए तैयारी कर सकते हैं। आज आपको कई मौके मिलेंगे। कुछ टास्क को पूरा करने के लिए ऑफिस में ज्यादा टाइम स्पेंड करना पड़ सकता है। बिजनेसमेन व्यापार में वृद्धि के नए मौकों की तलाश करेंगे।

कन्या आर्थिक राशिफल : आर्थिक मामलों में छोटी-मोटी दिक्कतें रहेंगी। आज पैसों के मामले में दोस्त और रिश्तेदार समेत किसी पर भी आंख मूदंकर भरोसा न करें। भाई-बहन से प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने की कोशिश करें। आज कुछ फीमेल्स रियल एस्टेट में निवेश कर सकती है, लेकिन यह एक अच्छा आइडिया नहीं रहेगी। बिजनेसमेन को नई डील साइन करते समय थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। नए प्रोजेक्ट लॉन्च करने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करें।

कन्या हेल्थ राशिफल : आज आपको ज्यादा हेल्थ इश्यूज नहीं होंगे।हालांकि, कुछ फीमेल्स को सांस लेने में दिक्कत महसूस हो सकती है। स्किन और हड्डियों से जुड़ी समस्या भी हो सकती है। दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करें। अपने डाइट पर ध्यान दें। हेल्दी डाइट लें। फल और सब्जियों का सेवन ज्यादा करें।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

अगला लेखऐप पर पढ़ें