Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Today Leo Horoscope 16 September 2024 aaj ka Singh Rashifal

सिंह राशिफल 16 सितंबर: लव, करियर,हेल्थ और आर्थिक मामलों में कैसा रहेगा आज का दिन ?

  • Leo Horoscope today Singh Rashi ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह पांचवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि सिंह मानी जाती है।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ जे एन पांडेयMon, 16 Sep 2024 01:39 AM
share Share

Leo Daily Horoscope, सिंह राशिफल 16 सितंबर 2024 : लव लाइफ में खुश रहेंगे। प्रेमी के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करें। ऑफिस की दिक्कतों को डिप्लोमेटिक एटिट्यूड से हैंडल करें। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी नहीं होंगी। आइए डॉ जे एन पांडेय से जानते हैं सिंह राशि का विस्तृत राशिफल...

सिंह लव राशिफल : आज रिलेशनशिप में छोटी-मोटी दिक्कतें रहेंगी। लाइफ में पुराने प्यार की वापसी होगी।,लेकिन मैरिड लोगों को एकस्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहना चाहिए। जो लोग ट्रैवल कर रहे हैं, उन्हें पार्टनर से अपनी फीलिंग्स को शेयर करने के लिए कॉल के जरिए कनेक्ट होना चाहिए। रिश्तों में वाद-विवाद के दौरान आपा न खोएं। आज सिंह राशि के सिंगल जातक दोपहर बाद क्रश से फीलिंग शेयर कर सकते हैं।

सिंह करियर राशिफल : ऑफिस में कोई बड़ा बयान देते समय सतर्क रहें। आज आपकी बातों से सहकर्मियों को ठेस पहुंच सकता है। आपको टीम असाइनमेंट के लिए जिम्मेदार होना होगा। क्लाइंट परफॉर्मेंस को लेकर नाखुश नजर आ सकते हैं। कुछ कार्य चैलेंजिंग होंगे, लेकिन डेडलाइन आने तक निरंतर प्रयास करते रहें। बिजनेसमेन को दोपहर से पहले कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। दोपहर के बाद का समय अच्छा रहेगा। लाइफ में पॉजिटिव बदलाव आएंगे।

वृश्चिक आर्थिक राशिफल : आज धन का आवक बढ़ेगा और पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। सिंह राशि की फीमेल्स नया वाहन खरीद सकते हैं। वहीं, सीनियर्स बच्चों के बीच धन का बंटवारा कर सकते हैं। आज आपका भाई-बहनों से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद भी हो सकता है। अगर आप निवेश करना चाहते हैं,तो दोपहर के बाद का समय अच्छा रहेगा। आप प्रॉपर्टी, स्टॉक या नए बिजनेस में इनवेस्ट के ऑप्शन पर विचार कर सकते हैं।

वृश्चिक हेल्थ राशिफल : आज आपको ज्यादा हेल्थ इश्यूज नहीं होंगे। बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। इससे आप एडवेंचर ट्रिप पर जा सकते हैं। हालांकि, आज सीनियर्स को जोड़ों में दर्द महसूस हो सकता है। डॉक्टर से परामर्श लेने की आवश्यकता होगी। ऑफिस का प्रेशर घर न लाएं। खूब पानी पीएं। हरी सब्जियां और फल का सेवन ज्यादा करें।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फ़ोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

अगला लेखऐप पर पढ़ें