Taurus Horoscope Today 16 April 2025 Vrishabh Rashifal Today वृषभ राशिफल: 16 अप्रैल का दिन वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, पढें राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Taurus Horoscope Today 16 April 2025 Vrishabh Rashifal Today

वृषभ राशिफल: 16 अप्रैल का दिन वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, पढें राशिफल

  • Taurus Horoscope Rashifal : राशि चक्र की यह दूसरी राशि है, इस राशि का चिन्ह ‘बैल’ है। वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा वृष राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि वृषभ मानी जाती है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 16 April 2025 01:15 AM
share Share
Follow Us on
वृषभ राशिफल: 16 अप्रैल का दिन वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, पढें राशिफल

Taurus Horoscope Today, वृषभ राशिफल 16 अप्रैल 2025: प्रेम जीवन में खुश रहें। आपनी प्रोफेशनल एक्सपेक्टेशन पर खरे उतरें। आज छोटी-मोटी आर्थिक समस्या आ सकती हैं और स्वास्थ्य भी बहुत अच्छा नहीं रहेगा। जानें, 16 अप्रैल का दिन वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, पढें राशिफल-

लव लाइफ: आज आपका प्रेमी अड़ियल या जिद्दी हो सकता है और इससे प्रेम संबंध में दिक्कतें हो सकती है। साथ में ज्यादा समय बिताने पर विचार करें। आपको कुछ अप्रिय सिचुएशन का सामना करने के लिए भी तैयार रहना चाहिए। मैरिड लोगों को भाई-बहन और माता-पिता दोनों का हस्तक्षेप महसूस हो सकता है। यह अक्सर झगड़े का कारण बन सकता है। आपकी किसी राय को साथी द्वारा गलत समझा जा सकता है और इससे जीवन में समस्याएं पैदा हो सकती हैं। सौभाग्य से, आज सिंगल जातकों को भी प्यार हो सकता है।

ये भी पढ़ें:शुक्र मंगल की राशि में कब? 3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा
ये भी पढ़ें:Rashifal: 16 अप्रैल को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा? पढें राशिफल

करियर राशिफल: उत्पादकता से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। आपको डेडलाइन के साथ चुनौतियों का सामना करने की भी आवश्यकता हो सकती है। काम पर आपकी कमिटमेंट पर सीनियर द्वारा सवाल उठाए जा सकते हैं। पुलिस और सेना के अधिकारियों को ज्यादा घंटे काम करना पड़ सकता है। ऑफिस में, आपको डेडलाइन चूकने के लिए मैनेजमेंट की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ व्यापारियों, खासतौर पर निर्माण, धातु और इलेक्ट्रॉनिक्स का कारोबार करने वालों को आज धन से जुड़ी समस्या हो सकती है। हो सकता है कि आपका साथी भी जरूरत के समय आज आपकी मदद न करे, जिससे आप मुश्किल स्थिति में पड़ सकते हैं।

फाइनेंशियल लाइफ: पैसे से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं होंगी। खर्च में कटौती करना बहुत जरूरी है। आपको शेयर मार्केट समेत बड़े पैमाने पर निवेश से दूर रहने की जरूरत है। आपको लग्जरी की वस्तुओं पर भी खर्च करने से बचना चाहिए। आप रियल एस्टेट में निवेश कर सकते हैं, लेकिन एक्सपर्ट की राय के साथ। कुछ व्यापारी लंबित बकाया चुकाने में सफल होंगे जबकि व्यवसायी प्रमोटरों के माध्यम से धन जुटाने में भी सफल होंगे।

सेहत राशिफल: अपने स्वास्थ्य पर नजर रखें। दोपहर में सेहत से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। जो लोग जिम जाते हैं, उन्हें वजन उठाते समय सावधान रहना चाहिए। ऑयली भोजन और बाहर का खाना खाने से बचने की कोशिश करें क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। कुछ बच्चे मौखिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की भी शिकायत करेंगे। बस या ट्रेन में चढ़ते समय बुजुर्गों को सावधान रहना चाहिए।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!