Surya Grahan : चैत्र नवरात्रि से 1 दिन पहले लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें भारत में क्या रहेगा इसका प्रभाव
- वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण और चंद्रग्रहण की घटना बेहद महत्वपूर्ण मानी गई है। मान्यता है कि इस खगोलीय घटना का प्रभाव जनमानस पर भी पड़ता है।

Surya Grahan 2025 In India : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण और चंद्रग्रहण की घटना बेहद महत्वपूर्ण मानी गई है। मान्यता है कि इस खगोलीय घटना का प्रभाव जनमानस पर भी पड़ता है। दृक पंचांग के अनुसार, इस साल 30 मार्च से चैत्र नवरात्रि का आरंभ हो रहा है। इससे ठीक 1 दिन पहले यानी 29 मार्च को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिष में सूतक काल से लेकर ग्रहण तक शुभ कार्यों की मनाही होती है। इस दौरान कुछ कार्यों के अशुभ परिणाम भी मिल सकते हैं।
भारत में नहीं पड़ेगा कोई प्रभाव
29 मार्च को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगी। सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक लग जाता है। लेकिन 29 मार्च को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसीलिए सूतक भी मान्य नहीं होगा। यह सूर्य ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होगा और भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इस ग्रहण का कोई असर भारत में नहीं होगा। अमावस्या तिथि पर श्राद्ध, तर्पण का विशेष महत्व होता है। इस दौरान दान, तर्पण और पूजा के लिए कोई मनाही नहीं होगी।
जहां सूर्यग्रहण दिखाई देगा वहां पर शुभ कार्यों की होगी मनाही -सूर्यग्रहण के दौरान ब्राह्मांड में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों की मनाही होती है। जहां सूर्यग्रहण दिखाई देगा वहां शुभ कार्य नहीं होंगे।
सूर्य ग्रहण का समय- भारतीय समयानुसार 29 मार्च 2025 को दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से सूर्य ग्रहण प्रारंभ होगा और शाम 6 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगा। यह एक खंडग्रास सूर्य ग्रहण होगा।
इन देशों में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण- 29 मार्च 2025 को लगने वाला आंशिक सूर्य ग्रहण यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और अटलांटिक और आर्कटिक महासागर में दिखाई देगा।
डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।